आपके सितारेः 2 मार्च 2025 का राशिफल
02 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 मार्च 2025 का पंचांग भी।

मेष:- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। संतान से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृषभ:- राजनीतिक में लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- आर्थिक उन्नति करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-4
कर्क:- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में असमंजस संभव है। जो लोग बच्चे वाले हैं, वे अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1
सिंह:- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन आपसी सामंजस्य से सुख-संपदा में वृद्धि होगी। संतान के अध्ययन को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में उतार- चढाव से मन परेशान रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-8
कन्या:- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम व व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
तुला:- धन का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा। निवेश करने का अभी सही समय नहीं है, अत: बचें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-4
वृश्चिक:- धन-धान्य से परिपूर्ण होंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-5
धनु:- मन चिंतित रहेगा। थोड़ा सा खर्च की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार में निवेश का समय अच्छा है। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 6
मकर:- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होगी l
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कुम्भ:- आनंददायक जीवन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1
मीन:- जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिए लोन मिलेगा, नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइल: 9893118788
03 मार्च 2025 का पंचांग
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2081कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: चतुर्थी शाम 06:02 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र कल प्रात: 04:29 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।
योगः शुक्ल योग प्रात: 08:57 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:09 से 12:55 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 6:40 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:21 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: विनायक चतुर्थी व्रत।
भद्राः कोई नहीं।
पंचकः है।
मूल: गण्डमूल है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।