आपके सितारेः 22 मार्च 2025 का राशिफल
22 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 मार्च 2025 का पंचांग भी।

मेष:- आज आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा या बड़ा निर्णय करने जा रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करना ज्यादा ठीक रहेगा, वरना आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। करीबी रिश्तेदारों या मित्रों के साथ किसी आयोजन में जा सकते हैं। इसमें आपको कुछ काम की बातें भी पता चल सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1
वृषभ:- आज आप अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। इससे आपके शुभचिंतकों को प्रसन्नता होगी। धैर्य से काम लेंगे। किसी के उकसावे में नहीं आएंगे। वाणी में मधुरता दिखेगी। तनाव से दूर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- आज अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। भावनाओं में आकर महंगी खरीदारी या अत्यधिक कीमती उपहार देने से पहले एक बार सोच लें, वरना आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6
कर्क:- जातकों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका पड़ा था तो आज वह पूरा हो सकता है। वहीं सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को फायदा होने का अनुमान है। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
सिंह:- कारोबार में भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन आपको मेहनत का सफल परिणाम मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ घूमने बाहर जा सकते हैं। अगर करियर में कोई परेशानी हो रही है तो अपने पार्टनर से साझा कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5
कन्या:- आज लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। आपको नए-नए सुझाव मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला केवल अपने विवेक से करें। कारोबार करने वालों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6
तुला:- अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें। आज काम को लेकर दौड़भाग ज्यादा रह सकती है। व्यस्त होने की वजह से आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में कठिनाई हो सकती है। वहीं कारोबार में धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक-6
वृश्चिक:- आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको मनचाहा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपके पास नए काम को लेकर भी प्रस्ताव आएंगे, लेकिन सोच-समझकर ही कोई वादा करें। भाई की सलाह ले सकते हैं। आज समाजसेवा से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9
धनु:- आज आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्वक समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। ससुराल से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-3
मकर:- परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपनी कमियों की पहचान करनी होगी। साथ ही उन्हें सुधारना होगा, तभी आप प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई अच्छा सौदा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8
कुम्भ:- संपत्ति से जुड़े फैसले लेते हुए जीवनसाथी से सलाह मशविरा करना ठीक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा है तो वह बड़े-बुजुर्गों की मदद से खत्म हो सकता है। प्रेमी जीवन बिता रहे लोगों को पार्टनर की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-7
मीन:- मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से दूरी रहेगी। आज आपको जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। शाम को किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए आगे फायदेमंद हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-23 मार्च 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: नवमी कल प्रात: 05:38 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढा नक्षत्र कल तड़के 04:18 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा।
योगः वरियान योग शाम 05:59 बजे तक, तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 6:19 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:31 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नही है।
विशेष दिवस: शहीद दिवस।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः नहीं है।
मूल: कोई नही है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।