आपके सितारेः 23 मार्च 2025 का राशिफल
23 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 मार्च 2025 का पंचांग भी।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-5
वृषभ:- किस्मत आपका साथ देगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने काम की प्रशंसा सुनकर खुश होंगे और रात के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आपको रुका धन मिल सकता है और आपके लिए तरक्की के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- आज का दिन व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपके घर या ऑफिस में विवाद हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आपका शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है, जिससे आपका मन काम में नहीं लगेगा। अपनी कार्य कुशलता से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-4
कर्क:- आप हर क्षेत्र में अपना नाम कमाएंगे। आपके सभी काम बनेंगे और पुराने झगड़े और विवाद खत्म होंगे। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा और आपको किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपकी कोई खोई हुई कोई कीमती चीज भी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1
सिंह:- आपको करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आपका सहकर्मियों पर खोया हुआ विश्वास वापस मिलेगा और आपको संतान पक्ष के लोगों से फिर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य किसी को न बताएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-8
कन्या:- आज का दिन असमंजस से भरा होगा। आपको समझ नहीं आएगा कि क्या करना सही होगा और क्या गलत। इस वजह से काम लटके रहेंगे और उलझन महसूस होगी। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी और आपके ज्ञान, विज्ञान, कला और लेखन में आपकी दक्षता रंग लाएगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
तुला:- कार्यक्षेत्र में हर तरह के रिस्क से दूर रहें और आप हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। शाम के समय तरक्की के योग बनेंगे और आपका दिन सफलता से भरा होगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-4
वृश्चिक:- आज का दिन उथल-पुथल से भरा रहेगा और आपको कई तरह के विवाद और झंझट का सामना करना पड़ सकता है। शाम तक समय निकालकर इन विवादों को सुलझा लें, तो काम बन जाएंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपके लिए तरक्की के योग बने हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-5
धनु:- आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। मेहनत से किया गया हर प्रयास सफल होगा। लाभ होगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रात में माता को अचानक कोई परेशानी हो सकती है, जिससे आपको दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक-6
मकर:- आज सुबह से ही मूड अच्छा रहेगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में दिन भर भागदौड़ कर सकते हैं। परिस्थितियां सुधरेंगी और सभी काम पूरे होंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई मेहमान घर आ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ और तनाव खत्म होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कुम्भ:- एक साथ कई काम आपके हाथ में आने से आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। विरोधी आपको फालतू काम में उलझ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। दिन परेशानियों और कठिनाइयों से भरा हो सकता है और आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-1
मीन:- मानसिक शांति बनी रहेगी और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। प्रमोशन मिलने की संभावना है और आपके लिए धन में वृद्धि के योग हैं। रात में अचानक मेहमान आ सकते हैं, जिससे काम बढ़ सकता है। पैसों के मामले में भी अच्छी खबर मिल सकती है, आपके धन और सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-24 मार्च 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: दशमी कल प्रात: 05:05 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- प्रात: 10:25 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढा नक्षत्र कल तड़के 04:27 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।
योगः परिघ योग शाम 04:45 बजे तक, तत्पश्चात शिव योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 6:18 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:32 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः शाम 05:27 बजे से कल प्रात: 05:05 बजे तक।
पंचकः नहीं है।
मूल: कोई नही है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।