आपके सितारेः 26 मार्च 2025 का राशिफल

26 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 25, 2025 - 22:56
 0
आपके सितारेः 26 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- आपके घर का वातावरण सुखद और अनुकूल रहेगा। घर की व्यवस्था पर ध्यान देंगे और इन पर धन भी खर्च करेंगे। अपनी मां से हर मामले में सहयोग प्राप्त होगा। अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-7

वृषभ:- कामयाबी पाने के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा। घर किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे। घर बड़े बुजुर्गों से सहयोग और आशीर्वाद मिल सकता है। किसी सामाजिक और धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4

मिथुन:- आज कई पेंडिंग कामों को निपटाने पड़ेंगे। काम के दबाव की वजह से आपको थकान और तनाव हो सकता है। अपने भाइयों से हर परिस्थिति में सहयोग मिलता नजर आ रहा है, जिससे आपको ताकत मिलेगी। खर्च की अधिकता रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कोई चाहत पूरी होगी।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- आज संयम और सतर्क होकर चलना होगा। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए। आर्थिक लेन-देन के मामले में आज सतर्क रहने की जरूरत है। बैंक से लोन लेने का प्रयास करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी किसी बात से नाराज हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9

कन्या:- आर्थिक लेन-देन में सजग और सतर्क रहना होगा। किसी की बातों में आकर निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। वाणी की मधुरता आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी और आपके कुछ निए मित्र भी बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सफल होंगे।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8

तुला:- सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का सम्मान और प्रभाव बढेगा। कारोबार में आपकी कोई नई साझेदारी हो सकती है। अपने ससुराल पक्ष के संबंधियों से वाद विवाद से बचना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1

वृश्चिक:- आज धर्म-कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक योजना भी सफल रहेगी। छात्रों को आज शिक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कोई बनती बात बिगड़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- किसी बात को लेकर आप वैचारिक उधेड़बुन में रहेंगे। अपने काम को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में आज का दिन अनुकूल रहेगा अगर आपने कोई लोन या कर्ज लिया है तो उसे चुकाने में आप सफल रह सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- अपने कार्यो में सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। सगे संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आप लाभ और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो उसमें आप सफलता पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ:- विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपको नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद काम का कुछ दबाव बढ सकता है। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

मीन:- हर प्रयास में भाग्य सफल बनाएगा। बिजनेस में आपको कमाई का मौका मिलता रहेगा। किसी योजना के सफल होने से आपको खुशी मिलेगी। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित किसी चिंता और परेशानी का निदान हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

-27 मार्च 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: त्रयोदशी रात्रि 11:03 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:34 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः साध्य योग प्रात: 09:25 बजे तक, तत्पश्चात शुभ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:59 बजे से 12:49 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नही है।

सूर्योदयः प्रातः 6:15 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:33 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः रात्रि 11:03 बजे से प्रात: 09:32 बजे तक।

पंचकः 26 मार्च अपराह्न 03:14 बजे से 30 मार्च को शाम 04:35 बजे तक।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor