आपके सितारेः 25 मार्च 2025 का राशिफल

25 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 24, 2025 - 22:46
 0
आपके सितारेः 25 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- अहम निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप अच्छा फायदा हासिल कर सकते हैं। कारोबार में कोई परेशानी चल रही है तो भाई या करीबी मित्र की सलाह ले सकते हैं। इससे आपकी समस्या जल्दी सुलझ सकती है।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- आपको मेहनत का लाभ जरूर मिलेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्यों को पूरा करने में जुटे रहें, अच्छा धन लाभ होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे, लेकिन बच्चों को लेकर कोई चिंता सता सकती है। इस वजह से आपका मन थोड़ा व्यथित रहेगा, लेकिन धैर्य रखें।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-5

मिथुन:- आप कोई भी नया कदम उठाने से पहले उसके परिणामों के बारे में सोच-विचार कर लें, वरना गलत फैसलों की वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़ेगा। आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। कुछ ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग आपको आगे बढ़ता हुआ देखकर भटकाने का प्रयास करेंगे,

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

कर्क:- आप कई अहम कार्यों को पूरा करेंगे। बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते है। आज विद्यार्थी वर्ग को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। शाम के समय अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की तलाश में जुटे जातकों को आज परिवार के किसी सदस्य की सहायता से अच्छा मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत के साथ जुटे रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। आज आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, वरना भविष्य में आपको नई परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- आपको कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप घरेलू कार्यों को लेकर कोई योजना बना रहे हों तो भाइयों से राय-मशविरा करना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7

वृश्चिक:- आज शाम को आप बच्चों और जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान और सुरक्षा का खास ध्यान रखें। रोजमर्रा की जरूरतों पर आपका खर्च हो सकता है। आज कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- आज कारोबार में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आज परिवार में धैर्यपूर्वक व्यवहार करें। जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों पर बहस न करें, वरना आपको मानसिक अशांति झेलनी पड़ेगी। संतान की तरफ से आज आपको राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर:- आप अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर उच्च अधिकारियों से सराहना हासिल करेंगे। आज वेतन वृद्धि का लाभ हासिल हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। किसी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लें। सट्टा या जुए में पैसा न लगाएं

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक-10

कुम्भ:- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है। आज आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की तरफ से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18

मीन:- आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा सफलता की खुशी में आपकी थकान दूर हो जाएगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव चल रहा था तो वो आज खत्म हो जाएगा। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

-26 मार्च 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वादशी अर्द्धरात्रि 01:42 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- अपराह्न 03:14 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:30 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्ध योग शाम 12:26 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः आज नहीं है।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 6:16 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:33 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: पापमोचिनी एकादशी व्रत वैष्णव, पापमोचिनी एकादशी व्रत पारण।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नही है।

पंचकः अपराह्न 03:14 बजे से 30 मार्च को शाम 04:35 बजे तक।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में

SP_Singh AURGURU Editor