आपके सितारेः 31 मार्च 2025 का राशिफल

31 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Mar 30, 2025 - 23:04
 0
आपके सितारेः 31 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सक्रिय रहेंगे साथ ही अपने काम में किसी प्रकार का समझौता पसंद नहींजो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैखाने-पीने के मामले में संयम बरतें।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- सांसारिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं कार्य क्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा जीवनसाथी के साथ मिलकर पारिवारिक विषय पर चर्चा करेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा सरकारी क्षेत्र में कार्य में परिश्रम करने के बाद सफलता प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-5

मिथुन:- कार्यक्षेत्र के साथ आपको घरेलू मामलों पर भी ध्यान देना पड़ेगा। अपने विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से इनको चुनौती भी मिलेगी ससुराल पक्ष से सहयोग भी मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

कर्क:- जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी होगी कोई चाहत पूरी होगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी दोस्तों के साथ पार्टी आदि करेंगे। नौकरी में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- भावुकता पर काबू रखेंगे तो सभी कुछ आपके पक्ष में रहेगा माता-पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने वाला हैवैवाहिक जीवन भी आपका आज अनुकूल रहेगासामाजिक कार्यों में भाग लेने से आज आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- शिक्षा और कारोबार में सफलता मिलने का योग हैआज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा अगर आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- कारोबार में लाभ मिलेगाअच्छी बात यह भी है कि आपको अपने बिजनेस में साझेदारों से भी आज पूरा सहयोग मिलेगाआर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा हैआपको कहीं से धन का लाभ मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7

वृश्चिक:- परिवार के सदस्यों के बीच आज तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। इससे आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा आज आप शौक और मनोरंजन की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैंआपके घर किसी मेहमान के आगमन का संयोग बन सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है परिवार के साथ आपका जीवन मनोरंजक बीतेगा आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा, नहीं तो आपका खर्च बजट से बाहर हो सकता है वैसे आपको कुछ भौतिक सुख साधन भी प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर:- आप सुबह से ही सक्रिय होकर अपने काम में लगे रहेंगे आपके कई रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं जीवनसाथी का भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है लव लाइफ भी आज सुखद रहेगी।

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक-10

कुम्भ:- आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगाआर्थिक मामलों में सितारे कहते हैं कि आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18

मीन:- अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा व्यापार में खूब लाभ मिलेगाआपको आज दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रह सकता है कोई पुरानी चाहत आज पूरी हो सकती हैधर्म-कर्म के कार्यों में भी रुचि रहेगी।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

-01 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्थी अर्द्धरात्रि 02:32 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- शाम 04:30 बजे तक, मेष तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र प्रात: 11:06 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।

योगः विषकुम्भ योग प्रात: 09:48 बजे तक, तत्पश्चात प्रीति कल प्रात: 06:07 बजे तक, तत्पश्चात आयुष्यमान योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:58 बजे से 12:48 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग,रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:36 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहार: विनायक चतुर्थी, अंगारक चतुर्थी, मासिक कार्तिगाई।

विशेष दिवस: बैंक अवकाश।

भद्राः शाम 04:04 बजे से रात्रि 02:32 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

 

SP_Singh AURGURU Editor