आपके सितारेः 16 मार्च 2025 का राशिफल
16 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 मार्च 2025 का पंचांग भी।

मेष :- आपका भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। शांति और समझदारी से काम लें। अगर संपत्ति विवाद चल रहा है तो संयम से काम लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपको पूर्व में किए गए निवेश का आज फायदा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1
वृषभ:- कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपकी उपलब्धियों का बखान कर सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज पिता के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- आप मानसिक रूप से बेहतर महूसस करेंगे। जरूरतमंदों और गरीबों की मदद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपने अभी तक अपने पार्टनर को परिजनों से नहीं मिलवाया है तो आज का दिन अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6
कर्क:- जातकों को व्यापार में छोटे-छोटे मौकों को भुनाकर बड़ा बनाने की जरूरत है। इससे उनको भारी मुनाफा होने के आसार हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का मौका मिलेगा। कारोबार में कोई सौदा कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
सिंह:- आप नौकरी और व्यापार में प्रगति करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्य विशेष को पूरा करने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। इससे आपको फायदा मिल सकता है। आज दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5
कन्या:- आज विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। वे आपको बढ़ता हुआ देखकर आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहें। आज परिवार में कोई मुश्किल परिस्थिति आती है तो जल्दबाजी न करें बल्कि धैर्य से काम लें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6
तुला:- आपको मेहनत का लाभ अवश्य मिलेगा। आज अगर आप अपने व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से राय मशविरा कर लें वरना, आपको बाद में नुकसान भी हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक-6
वृश्चिक:- आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप धैर्यपूर्वक उनसे निपट लेंगे। आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। हालांकि आज आपकी कोई पसंदीदा चीज खो सकती है या चोरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9
धनु:- परिवार या कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय भावनाओं को काबू में रखने की जरूरत है, वरना आपको पछतावा हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आपका भाई-बहनों से कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-3
मकर:- आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतने की जरूरत है। अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसे अपनी वाक्पटुता से खत्म करें। विवाद को बढ़ाने से आपको तनाव ही मिलेगा। आज संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8
कुम्भ:- परिवार में लंबे समय से चला आ रहा तनाव आज और बड़ा हो सकता है। इस वजह से आपको मानसिक अशांति होगी। घर का माहौल सामान्य करने का प्रयास करें। आवेश में आपा न खोएं, शांति और समझदारी से रहें। आज रोजमर्रा के कामों पर आपका अधिक धन खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-7
मीन:- कारोबार को आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। इनकी मदद से आपकी आय में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को भी आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। अपने भेद किसी को भी न बताएं। बच्चों पर खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-9
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
[
17 मार्च 2025 का पंचांग
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: तृतीया शाम 07:33 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र आज अपराह्न 02:47 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।
योगः ध्रुव योग अपराह्न 03:45 बजे तक, तत्पश्चात व्याघात योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:03 बजे से 12:51 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: विडाल योग।
शुभ मुहूर्त: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी।
सूर्योदयः प्रातः 6:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:28 बजे।
राहुकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: विशेष दिवस: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती।
भद्राः प्रात: 06:14 बजे से शाम 07:33 बजे तक है।
पंचकः नहीं है।
मूल: नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।