आपके सितारेः 07 मार्च 2025 का राशिफल
07 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 मार्च 2025 का पंचांग भी।

मेष:- अपनी बुद्धि और ज्ञान द्वारा आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। मानसिक तनाव से परेशान थे तो आज राहत महसूस करेंगे। आज कई समस्याएं आसानी से सुलझ जाएंगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-8
वृषभ:- पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मुद्दों पर अपने पिता व भाइयों की सलाह लेना उचित होगा। रिश्तेदार के घर मुलाकात करने के लिए जा सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आज नौकरी में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-11
मिथुन:- विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। जिन्होंने विदेश में पढ़ाई के लिए कोई परीक्षा दी है तो उसमें सफल हो सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी शख्स से ज्यादा उम्मीदें है तो सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धन बढ़ाने के लिए किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। अगर आपके बेटे या बेटी की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या है तो आज उसका समाधान मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
सिंह:- कुछ नए खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे चिंता हो सकती है। परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ मांग सकते हैं जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे। अगर आपके पिता की आंखों में कोई समस्या है तो आज बढ़ सकती है, इसलिए डॉक्टर से जरूर जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-1
कन्या:- अपने बिजनेस में नई खोज में व्यस्त रहेंगे जिससे कुछ काम टल सकते हैं। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो इसमें लापरवाही न बरतें, आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में घर वालों का आशीर्वाद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3
तुला:- ससुराल पक्ष से कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। नौकरी में आज मनचाहा काम मिलेगा, जिसे लेकर आप उत्साहित रहेंगे। इससे करियर में फायदा मिलेगा। किसी मांगलिक समारोह में जाना हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
वृश्चिक:- आज बिजनेस में संयम और समझदारी से काम लें, तभी कामयाबी मिलेगी। आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं, लेकिन खर्च करते समय अपनी आमदनी का ध्यान रखें। क्रोध से बचें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1
धनु:- संतान की शिक्षा को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वेतन में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनें और दूसरों की बातों से प्रभावित न हों।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9
मकर:- आज कारोबार थोड़ा धीमा रह सकता है। इससे आपको चिंता होगी। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, इससे बचें। अपने काम में कुछ नया लाने का प्रयत्न करेंगे। शाम के समय कोई आपको कुछ कड़वी बातें सुना सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-3
कुम्भ:- अपने भविष्य को लेकर किसी प्रिय मित्र से सलाह लेंगे,जो आपको सर्वोत्तम सलाह देगा। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन की स्थिति बनेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-1
मीन:- बिजनेस करने वाले लोगों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। सेहत पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
08 मार्च 2025 का पंचांग
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: नवमी प्रात: 08:16 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 11:28 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योगः आयुष्मान योग शाम 04:24 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:06 बजे से 12:53 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 6:35 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:23 बजे।
राहुकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं।
विशेष दिवस: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस।
भद्राः नहीं है।
पंचकः नहीं है।
मूल: नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।