आपके सितारेः 04 मार्च 2025 का राशिफल

04 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 3, 2025 - 22:51
 0
आपके सितारेः 04 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो आपको सहयोग मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको आज नौकरी में कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- निवेश के मामले में जोखिम और लापरवाही से आप बचें। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलेंगे। आपको आज वाहन सुख मिलने का भी योग है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बने हुए कार्य बिगड़ सकते है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-5

मिथुन:- आज लाभ और उपहार मिल सकता है। परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को एकाग्रचित्त होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी काम के पूरा होने से आप खुश रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

कर्क:- आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  अधिकारियों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। संतान पक्ष से भी आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- साझेदारी के काम और कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप कुछ नई योजना पर भी धन खर्च कर सकते हैं। दूसरों की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण भी रखना होगा। कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो आपकी दवाई और परहेज का ध्यान रखें। शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी।  अपने करीबी लोगों से सहयोग भी मिलेगा।  आज आपको शासन सत्ता का पूरा सहयोग भी मिलता नजर आ रहा है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7

वृश्चिक:- किसी नए काम की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें नहीं तो नुकसान संभव है। आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार कर लें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आपकी लव लाइफ भी आज सुखद रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर:- शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने काम में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक-10

कुम्भ:- पारिवारिक सदस्य की मदद से आपकी कोई उलझन सुलझ सकती है। ससुराल पक्ष से आप सहयोग और लाभ पा सकेंगे। आज आपको किसी दूसरे के बहकावे में आकर अपने व्यापार का कोई सौदा नहीं करना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18

मीन:- किसी बात पर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन इससे आपके रिश्ते में तनाव नहीं प्यार बढेगा। कारोबार व्यापार के लिए आज का दिन लाभप्रद है। पिता और बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

05 मार्च 2025 का पंचांग

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: षष्ठी मध्याह्न 12:51 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 08:13 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रि 01:08 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

योगः वैधृति योग अर्द्धरात्रि 11:07 बजे तक, तत्पश्चात विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:07 से 12:54 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: विडाल योग।

शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:38 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:22 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: मासिक कार्तिगाई।

भद्राः कोई नहीं।

पंचकः नहीं है।

मूल: नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

 

SP_Singh AURGURU Editor