आपके सितारेः 04 अप्रैल 2025 का राशिफल

04 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Apr 3, 2025 - 23:05
 0
आपके सितारेः 04 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष:- आपके हाथों आज कोई शुभ और परोपकार का काम होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आप अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे, जिससे आपका अपना काम प्रभावित होगा। आपके शत्रु आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैंविरोधियों से आपको सतर्क रहें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला भाग्यशाली अंक-1

वृषभ:- आपको अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी और उत्साहजनक खबर मिल सकती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे तो आपको परेशानी से राहत मिलेगी। आज आपके घर किसी मेहमान के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक-7

मिथुन:- आपको कोई नई संपत्ति मिलने के योग नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको आज संपत्ति से संबंधित मामलों में बेहद सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपका कार्यभार बढ़ा सकते हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-6

कर्क:- आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको परिवार के किसी भी सदस्य के करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी और भावुकता में नहीं लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में बड़े फैसले लेने से पहले घर के वरिष्ठजनों से जरूर बात करें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी, लेकिन निवेश के मामले में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा। आपका पैसा फंस सकता है। आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। आज आपका कोई रुका हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-1

कन्या:- रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी, लेकिन छात्रों को आज अपनी पढ़ाई और शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा। आज आपको परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान करने के लिए जीवनसाथी से सहयोग की आवश्यकता होगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में नहीं हैं।

भाग्यशाली रंग- सुनहरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। मौसम की प्रतिकूल प्रकृति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, जिसके कारण आप सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। वैसे आज कमाई के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद भाग्यशाली अंक-4

वृश्चिक:- आपकी आमदनी में वृद्धि होने से आप आज आनंदित होंगे। अपने कुछ पुराने कर्ज चुकाने में आज सफल रहेंगे। आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक समय बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल भाग्यशाली अंक-9

धनु:- कोर्ट कचहरी में आपका कोई मामला चल रहा है तो आपको आज उसमें सफलता मिलेगी। किसी बात को लेकर पार्टनर से आपकी बहस हो सकती है, जिससे आप तनावग्रस्त रहेंगे। आप अपनी रोजमर्रा की जरूरी चीजों की खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- केसरी भाग्यशाली अंक-11

मकर:- आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आज ऑफिस के काम को जल्दी पूरा करके घर आने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। अचानक आज आपका खर्च बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ आज आपका समय मनोरंजक बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक-10

कुम्भ:- परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट को लेकर आप भाग-दौड़ करेंगे और थोड़े चिंतित रहेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिससे आपका बजट भी गड़बड़ा सकता है। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको लाभ मिलेगा। अगर आप जमीन या मकान का सौदा करने जा रहे हैं तो कागजात को ठीक से पढ लें, फिर हस्ताक्षर करें।

भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक-8

मीन:- आपकी कोई डील जो लंबे समय से अटक रही थी, आज वह फाइनल हो सकती है। कारोबार में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा। शाम को आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। माता पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा जिससे आपका मनोबल बढेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक-3

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

 

-05 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: अष्टमी शाम 07:26 बजे तक, तत्पश्चात नवमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- रात्रि 11:25 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र कल प्रात: 05:32 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य रहेगा।

योगः अतिगण्ड रात्रि 08:03 बजे तक, तत्पश्चात सुकर्मा योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:57 बजे से 12:47 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:05 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:37 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: मासिक दुर्गाष्टमी, अष्टम नवरात्र महागौरी पूजा।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः आज प्रात: 07:44 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

 मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

 

SP_Singh AURGURU Editor