आपके सितारेः 22 फरवरी 2025 का राशिफल
22 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

मेष:- परिवार को समय न देने से घर में तनाव रहेगा। लड़ाई झगड़े से दूर रहें। व्यापारी लोग नए निवेश से बचें। कार्य की वजह से शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-1
वृषभ:- कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मन की बात कहने से रिश्तों में खटास दूर होगी। व्यापार कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त होगा, खानपान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक-7
मिथुन:- जटिल कार्यों को बुध्दिबल से सुलझाने में सफलता मिलेगी। अनावश्यक क्रोध करने से कार्यों को बिगाड़ सकते हैं। मित्रों के साथ में रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-5
कर्क:- दूर की यात्रा के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से लाभ मिलेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6
सिंह:- व्यापार में पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी। नए कार्य के आरंभ में व्यवधान रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर अपना धन न लगाएं।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक-2
कन्या:- संतान के शिक्षा संबंधित कार्यों को लेकर तनाव रहेगा। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-6
तुला:- स्वास्थ्य में सुधार होगा,। महत्वपूर्ण काम के चलते बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक कार्य के लिए कर्ज न लें। प्रॉपर्टी संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक-3
वृश्चिक:- रुके हुए काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधी योजनाओं में ध्यान रखें। बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक-8
धनु:- व्यापार में विस्तार की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा में बाधा समाप्त होगी,। कार्यशाली में बदलाव करने से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-1
मकर:- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लेन-देन के मामले में परेशानी होने से मन अशांत रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से तनाव मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कुम्भ:- दूसरों की मदद करने से मन में खुशी होगी। विशेष काम के लिए भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। आस्था बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-4
मीन:- शीघ्र लाभ कमाने के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोधी अनुकूल रहेंगे। आय की साधना में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः- 9893118788
23 फरवरी 2025 का पंचांग
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: दशमी तिथि अपराह्न 01:55 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: धनु राशि पर।
चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र शाम 06:43 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योगः वज्र योग पूर्वाह्न 11:19 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः दोपहर 12:09 से 12:55 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: शाम 04:44 बजे से 05:30 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग प्रात: 06:48 से शाम 06:43 बजे तक।
सूर्योदयः प्रातः 6:48 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:16 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: महर्षि दयानन्द जयंती।
भद्राः अपराह्न 01:55 बजे तक।
पंचकः नहीं है।
मूल: गण्डमूल आज शाम 06:43 बजे तक।
दिशा शूल: पश्चिम दिशा में।