आपके सितारेः 20 फरवरी, 2025 का राशिफल
20 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

मेष:- आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आप अपनी योजनाओं को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। सिर में दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- तांबा लाल, भाग्यशाली अंक-8
वृषभ:- परिवार में कोई नई शुरुआत शुभ फलदायी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा से सामान्य लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे तरक्की के योग बनेंगे। आपको किसी कारण से पैसों की चिंता रहेगी। कारोबारियों का पेमेंट फंसा होने से तनाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- आपको पुराने निवेश से बेहतर रिटर्न हासिल होगा। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा से बचें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बंधन महसूस करेंगे। मन स्थिर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- किसी अच्छी जगह घूमने के बारे में सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक परेशानी आ सकती है। विवाद से बचने का प्रयास करें। निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। ऑफिस में कार्य की अधिकता से थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-4
सिंह:- आर्थिक मामलों में भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले लेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि के योग बनेंगे। आपसी प्यार बढ़ेगा। यात्रा से सामान्य लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5
कन्या:- परिवार के मामलों में संतुलन बनाकर चलें। यात्रा के दौरान अपने साथियों का ध्यान रखेंगे। यात्रा से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में किसी खबर से मन उदास हो सकता है। युवाओं के साथ तालमेल न बैठने से प्रोजेक्ट में रुकावट आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6
तुला:- आपकी तरक्की होगी और आर्थिक लाभ भी भरपूर मात्रा में होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके प्रोजेक्ट में मनचाहे बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ होगा। परिवार में कोई नई शुरुआत सुकून लाएगी। आपसी प्यार बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-8
वृश्चिक:- आर्थिक मामलों में किसी भी तरह के कागजी काम को ध्यान से पढ़ें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी बुजुर्ग के आशीर्वाद से खुशी मिलेगी। यात्रा से सामान्य लाभ होगा। परिवार में धीरे-धीरे सुख-समृद्धि के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक कारणों से परेशानी हो सकती है और दूरियां बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-7
धनु:- आर्थिक तरक्की के योग बन रहे हैं। धन में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको करियर से जुड़ा कोई बेहतरीन अवसर मिल सकता है। यात्रा के दौरान संतुलन बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। परिवार में किसी युवा को लेकर मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं, लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। आप अपने साथी और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक-12
मकर:- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जितना सोच समझकर निवेश करेंगे, उतनी ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपसी प्यार बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। आपकी सेहत किसी कारण से इस सप्ताह काफी प्रभावित हो सकती है। आपको पैसों के मामले में कोई भी फैसला काफी सोचकर करने की सलाह है।
भाग्यशाली रंग- सिंदूरी, भाग्यशाली अंक-11
कुम्भ:- कार्यक्षेत्र में अपनी राय खुलकर रखेंगे तो अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। यात्रा से सामान्य लाभ होगा। सप्ताह के अंत में जीवन में कई बदलाव आएंगे और एक नए दौर का सामना करना पड़ेगा। आपको रुपये-पैसे के मामले में सावधानी रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-10
मीन:- व्यापारिक यात्रा से भी सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। करियर के मामले में कुछ लोग आपको गलत रास्ता दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी पिता समान व्यक्ति के कारण परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में बेवजह के विवादों से बचेंगे तो बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः- 9893118788
21 फरवरी 2025, अष्टमी का पंचांग
दिनः शुक्रवार।
विक्रम संवत: 2081
फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।
सूर्योदय प्रात: 06:51 मिनट पर।
सूर्यास्त शामः 06:14 मिनट पर।
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
तिथि: अष्टमी आज प्रात: 11:57 मिनट तक, उपरांत नवमी का आरम्भ।
नक्षत्रः अनुराधा अपराह्न 03:54 मिनट तक, उपरांत ज्येष्ठा का आरम्भ।
योग: व्याघात प्रात: 11:59 मिनट तक, उपरांत हर्षण प्रारम्भ।
करण:- कौलव प्रातः 11:57 मिनट तक, उपरांत तैतिल अर्द्धरात्रि 12:43 मिनट तक, उपरांत गर का आरंभ।
राहुकाल- पूर्वाह्न 10:30 बजे से 12:00 मिनट तक।
अभिजीत:- मध्याह्न 12:09 से मध्याह्न 12:55 तक।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में रहेगा।
चंद्र :- दिनरात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
योगः सर्वार्थसिद्धियोग, गण्डमूल।
आज के व्रत व त्योहार: जानकी जयंती।
ग्रह गोचर: सूर्य कुम्भ राशि, चंद्र वृश्चिक राशि, मंगल मिथुन, बुध कुंभ राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।