आपके सितारेः 26 फरवरी 2025 का राशिफल
26 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

मेष:- आज किसी काम के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सुनहरा, भाग्यशाली अंक-1
वृषभ:- व्यापार में साझेदारी करना लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष काम के लिए बाहर जाना होगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-4
मिथुन:- व्यर्थ के वाद-विवाद में न फंसें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-6
कर्क:- खानपान पर काबू रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई नया काम सोच विचार कर करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का गुलाबी, भाग्यशाली अंक-9
सिंह:- पुराने रुके काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। काम के क्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मिलना होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-1
कन्या:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-5
तुला:- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर काबू रखें। कही बाहर न जाएं। किसी को बडी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-7
वृश्चिक:- स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी अपने के कारण आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- संतरी, भाग्यशाली अंक-2
धनु:- धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक काम होंगे। मन अध्यात्म की तरफ झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सुनहरी, भाग्यशाली अंक-6
मकर:- बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया काम आपको मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6
कुम्भ:- अकारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो अपमान का सामना करना पड सकता है। व्यापार में उतार-चढाव बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक-8
मीन:- वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार या समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक काम के योग बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
27 जनवरी 2025 का पंचांग
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्दशी तिथि प्रात: 08:54 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या कल प्रात: 06:14 मिनट तक। तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र अपराह्न 03:43 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
योगः शिव योग रात्रि 11:41 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:09 से 12:55 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदयः प्रातः 6:44 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:18 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: फाल्गुन अमावस्या, द्वापर युग।
भद्राः कोई नहीं।
पंचकः है।
मूल: नहीं है।
दिशा शूल: दक्षिण दिशा में।