आपके सितारेः 21 फरवरी 2025 का राशिफल

21 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

Feb 20, 2025 - 23:19
 0
आपके सितारेः 21 फरवरी 2025 का राशिफल

मेष:- व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फैमिली के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-1

 

वृषभ:- परिजनों के सुझाव से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। अपने काम पर फोकस करें। आज आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक-7

 

मिथुन:- व्यापार में किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें, धन हानि हो सकती है। बड़े अमाउंट में धन का लेन-देन न करें। इसे वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे कानूनी विवादों से छुटकारा मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-6

 

कर्क:- व्यापार में धन लाभ होगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इससे नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

 

सिंह:- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। फैमिली मेंबर्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-1

 

कन्या:- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मित्रों की सलाह को नजरंदाज न करें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। वाहन सावधानी से चलाएं।

भाग्यशाली रंग- सुनहरा, भाग्यशाली अंक-3

 

तुला:- काम के सिलसिले में अचानक से यात्रा के योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। धन हानि के योग हैं। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी प्रियजन से मुलाक़ात होंगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-4

 

वृश्चिक:- कार्यों की नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फैमिली मेंबर्स के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक-9

 

धनु:- आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पार्टनरशिप के व्यापार में धन लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। शादी-विवाह तय होने में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक-11

 

मकर:- आय में वृद्धि के योग बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान भी रहेगा। भाई-बहन से धन को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक-10

 

कुम्भ:- काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-8

 

मीन:- नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों के आयोजन से खुशहाली का माहौल होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। व्यापार में मुनाफा होगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-3

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः- 9893118788

 

22 जनवरी 2025 का पंचांग

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: नवमी तिथि अपराह्न 01:19 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: शाम 05:40 बजे तक, वृश्चिक तत्पश्चात धनु राशि रहेगी।

चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 05:40 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।

योगः हर्षण योग पूर्वाह्न 11:56 बजे तक, तत्पश्चात वज्र योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः दोपहर 12:09 से 12:55 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं 

सूर्योदयः प्रातः 6:49 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:15 बजे।

राहुकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं।

भद्राः नहीं है।

पंचकः नहीं है।

मूल: गण्डमूल कल शाम 06:43 बजे तक।

दिशा शूल: पूर्व दिशा में

SP_Singh AURGURU Editor