आपके सितारेः 25 फरवरी 2025 का राशिफल

25 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

Feb 24, 2025 - 22:35
 0
आपके सितारेः 25 फरवरी 2025 का राशिफल

मेष:- आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। कारोबार में कोई डील फंस सकती है। आप किसी शुभ काम में धन खर्च कर सकते हैं। लोगों की मदद भी आप आज करेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

 

वृषभ:- आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और कुछ सकारात्मक बदलाव भी हो सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का भी आज समाधान होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-4

 

मिथुन:- आपके मन में आज कई तरह के विचार आएंगे और आप कई कार्यों में अपना दिमाग लगाएंगे, जिससे आपका काम उलझ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति आज संतुलित रहेगी।

भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-3

 

कर्क:- नौकरी में आज आप अपने हाथ में लिया गया काम पूरा करने में सफल रहेंगे। भाइयों से सलाह और सहयोग मिल सकता है। कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक काम करेंगे।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-6

 

सिंह:- आपके लिए आज का दिन व्यस्ततापूर्ण होगा। आपको कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ घर के भी कई कार्यों को पूरा करना होगा। आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए कुछ समय निकाल सकेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-7

 

कन्या:- आप आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि कार्य व्यवहार को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ सकता है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-8

 

तुला:- नौकरी और कारोबार में अपने प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्यालय में अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-5

 

वृश्चिक:- जातक पहले से बीमार चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। किये गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय सम्बन्धित यात्रा करनी पड़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-9

 

धनु:- आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। पिता की सलाह से आपको फायदा हो सकता है। आप किसी प्रॊपर्टी में धन लगा रहे हैं तो घर के बड़ों से सलाह जरूर लें।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8

 

मकर:- नौकरी व कारोबार में प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। आपको आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। मांगलिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-2

 

कुम्भ:- परिवार के सदस्यों से आज किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। आज आपके द्वारा किए गए काम की सराहना होगी, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो समाप्त होगा।

भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक-7

 

मीन:- घर किसी अतिथि अथवा मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा। आप आज लाभ के लिए कुछ साहसिक फैसला भी ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-9

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

26 जनवरी 2025 का पंचांग

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: त्रयोदशी तिथि पूर्वाह्न 11:08 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: कल तड़के 04:27 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र शाम 05:23 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः परिघ योग अर्धरात्रि 02:58 बजे तक, तत्पश्चात शिव योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं।

दुष्टमुहूर्त: मध्याह्न 12:08 बजे से 12:55 मिनट तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।

सूर्योदयः प्रातः 6:45 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:18 बजे।

राहुकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि।

भद्राः प्रात:11:08 बजे से रात्रि 10:05 बजे तक।

पंचकः नहीं है।

मूल: नहीं है।

दिशा शूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor