आपके सितारेः 17 फरवरी 2025 का राशिफल

16 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 17 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

Feb 16, 2025 - 23:28
 0
आपके सितारेः 17 फरवरी 2025 का राशिफल

मेष:- आज रोजगार की तलाश पूरी होगी। कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से धन प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग: गुलाबी।

आपके लिए शुभ व्यापार: ईंट भट्ठे का कारोबार।

आज का उपाय: परस्त्री गमन न करें।

 

वृष:- आज राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र सहयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत मिल रहे हैं। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: फूलों का कारोबार।

आज का उपाय: शराब व मांस मदिरा का सेवन कतई न करें।

 

मिथुन:- आज यात्रा में सावधानी बरतें। कोई कीमती वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। दूर देश से किसी प्रियजन का घर आगमन होगा।

आज का शुभ रंग: हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण।

आज का उपाय: गुरु का उपाय करें, किसी को धोखा न दें।

 

कर्क:- आज परिवार में समस्या बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ व्यर्थ वाद विवाद से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंध में आया तनाव दूर होगा।

आज का शुभ रंग: दूधिया सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान।

आज का उपाय: दस नेत्रहीनों को भोजन कराएं।

 

सिंह:- आज विद्यार्थी वर्ग को कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियों का संचार होगा। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग: लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: ठेकेदारी।

आज का उपाय: 12 बादाम काले कपड़े में बांध कर लोहे के पात्र में बन्द करके रख दें।

 

कन्या:- आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को जनता से सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आया तनाव दूर होगा।

आज का शुभ रंग: काला।

आपके लिए शुभ व्यापार: कृषि कार्य।

आज का उपाय: गणेश जी की आराधना करें।

 

तुला:- आज व्यापार में कोई मित्र विशेष सहयोगी सिद्ध होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़ कर भागीदारी करेंगे। संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।

आज का शुभ रंग: सिल्वर ग्रे।

आपके लिए शुभ व्यापार: रेस्टोरेंट।

आज का उपाय: घर की छत पर लकड़ी, ईंधन और चौखट व्यर्थ में न रखें।

 

वृश्चिक: आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। किसी पुराने विवाद में वरिष्ठ परिजन के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हो सकती है। रोजी-रोजगार की तलाश पूरी होगी।

आज का शुभ रंग: धानी।

आपके लिए शुभ व्यापार: लकड़ी के बने सामान की दुकान।

आज का उपाय: सूर्योदय के समय धरती पर तेल या शराब गिराएं।

 

धनु:- आज कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से व्यर्थ वाद विवाद करने से बचें, अन्यथा अधिकारियों के क्रोध का शिकार हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिल सकती है।

आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: बुक शॉप।

आज का उपाय: काली गाय की सेवा करें।

 

मकर: आज आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी।

आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: मूर्ति निर्माण।

आज का उपाय: मिट्टी पर बैठ कर स्नान करें।

 

कुंभ:- आज किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा न करें, अन्यथा धोखा हो सकता है। व्यापार में जीवनसाथी के सहयोग से महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग: बैंगनी।

आपके लिए शुभ व्यापार: कोयले का कारोबार।

आज का उपाय: कभी किसी सांप को न मारें।

 

मीन:- आज परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा दूर होगी। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कहासुनी हो सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

आज का शुभ रंग: पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: बच्चों की स्कूल ड्रेस का कारोबार।

आज का उपाय: बहते पानी में शराब बहाएं।

 

-डॉ. अरविन्द मिश्र

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

 

18 फरवरी 2025 का पंचांग

विक्रम संवत: 2081

सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।

फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: षष्ठी तिथि रहेगी।

नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र प्रातः 7:34 बजे तक, उपरांत स्वाति।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

योग: गंड योग प्रातः 9:51 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।

चंद्रमा तुला राशि।

पर्व: महाकाल पूजा विशेष (उज्जैन)।

राहुकालम: सायं 3 बजकर 21 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक।

अग्निवास: आकाश में।

भद्रावास: पाताल में।

ग्रह गोचर: सूर्य कुम्भ राशि, मंगल मिथुन, बुध कुंभ राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।

SP_Singh AURGURU Editor