आपके सितारेः 19 फरवरी 2025 का राशिफल
19 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे।

भाग्यशाली रंग- सुनहरा, भाग्यशाली अंक-1
वृषभ:- बुधवार का दिन पति-पत्नी के लिए अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। वरिष्ठ और शुभचिंतक लोगों का सहयोग भी मिलेगा। अभी की गई मेहनत आने वाले दिनों में लाभ देगी। साझेदारी में बिजनेस न करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- पति-पत्नी के रिश्ते पर सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। दिन-प्रतिदिन लड़ाई-झगड़े बढ़ते जाएंगे। व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क:- मन में अनावश्यक भय बना रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह संबंधी कार्यों में लाभ होगा, पेट के विकार के प्रति सावधान रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय के कार्य में भागदौड़ लगी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह:- कार्यालय में अधिकारी से मधुर संबंध बनेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मन में सोचे कार्य सफल होंगे। धन संबंधित कार्य में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-1
कन्या:- आर्थिक कार्यों में जोखिम रहेगा। ऑफिस में कार्य के चलते व्यस्तता ज्यादा रहेगी। बहन की तरफ से कोई जिम्मेदारी भरा कार्य मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-5
तुला:- किसी कार्य के होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। प्रेमी-प्रेमिका के संबंध मधुर बनेंगे। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-7
वृश्चिक:- व्यवसाय के संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक भाग दौड़ से थकान रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- संतरी, भाग्यशाली अंक-2
धनु:- लिवर संबंधी परेशानी हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। कार्य न होने से मन में खिन्नता रहेगी। माता से किसी बात पर बहस हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सुनहरी, भाग्यशाली अंक-6
मकर:- नौकरी के लिए इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पैरों में दर्द की संभावना रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6
कुम्भ:- कोर्ट कचहरी संबंधित कार्यों में अपने पक्ष को लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय की योजना बनाने में सफलता मिलेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक-8
मीन:- धन संबंधित विषयों में परेशानी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य के असफल होने से मन में व्याकुलता रहेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्र के सहयोग से किसी कार्य को पूरा कर पाओगे। पेट संबंधित विकार हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित
9893118788