आपके सितारेः 14 फरवरी 2024 का राशिफल

14 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 15 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

Feb 14, 2025 - 10:24
 0
आपके सितारेः 14 फरवरी 2024 का राशिफल

मेष:- आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधक दूर होगी प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

आज का शुभ रंग: पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: अग्निवश्यक कार्य।

उपाय: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।

 

वृष:- आज नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के योग हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। यात्रा में सुख सुविधा प्राप्त होगी।

आज का शुभ रंग: गुलाबी।

आपके लिए शुभ व्यापार: खिलौनों का कारोबार।

आज का उपाय: एक नीला पुष्प नाले में डालें।

 

मिथुन:- आज किसी अधूरे पड़े कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। घूमकर व्यापार करने वालों को धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग: नारंगी।

आपके शुभ व्यापार: साहूकार।

आज का उपाय: वृद्धाश्रम में हरी सब्जी दान करें।

 

कर्क:- आज नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार में कोई शुभ घटना घट सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

आज का शुभ रंग: दूधिया।

आपके लिए शुभ व्यापार: दूध से बनी वस्तुओं का कारोबार।

आज का उपाय: सफेद चन्दन लगाएं।

 

सिंह:- आज किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें, अन्यथा धोखा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे। धन एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग: लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: नर्सरी।

आज का उपाय: सूर्य गायत्री मंत्र का 108 बार जप करें।

 

कन्या:- आज आध्यात्मिक कार्यों में अवरुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति कारण आई दूरियां समाप्त होगी। आयात निर्यात से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग: हल्का हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: फलों का कारोबार।

आज का उपाय: बुध मंत्र का 108 बार जप करें।

 

तुला:- आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। व्यापार में प्रियजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पशुओं के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। जुआ सट्टा खेलने से बचें। शराब पीकर वाहन तीव्र गति से न चलाएं।

आज का शुभ रंग: हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: होटल।

आज का उपाय: जीवन साथी को इत्र उपहार स्वरूप दें।

 

वृश्चिक: आज किसी प्रियजन से एकाएक भेंट हो सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। बौद्धक कार्यों में संलग्न लोगों की पदोन्नति होगी।

आज का शुभ रंग: गेरूआ लाल।

आज शुभ व्यापार: जोखिमपूर्ण कार्य।

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पांच बार पाठ करें।

 

धनु:- आज राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता में बैठे लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे।

आज का शुभ रंग: हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: विद्यालय।

आज का उपाय: ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

 

मकर: आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है।

आज का शुभ रंग: नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: जूते का कारोबार।

आज का उपाय: कड़वा तेल दान करें।

 

कुंभ:- आज मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आया तनाव दूर होगा। ससुराल पक्ष से धन अथवा उपहार मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

आज का शुभ रंग: काला।

आपके लिए शुभ व्यापार: मजदूरी।

आज का उपाय: गरीबों को अपने पुराने गर्म कपड़े दान करें।

 

मीन:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा ले देकर दूर हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र सहयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी आमदनी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग: केसरिया।

आपके लिए शुभ व्यापार: पूजा पाठ।

आज का उपाय: राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

 

-डॉ० अरविन्द मिश्र

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

 

15 फरवरी 2025 का पंचांग

विक्रम संवत: 2081

सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।

फाल्गुन मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि : तृतीया रात्रि 11:52 बजे तक, उपरांत चतुर्थी रहेगी।

नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी रहेगा।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

योग: सुकर्मा योग प्रातः 07:31 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग रहेगा।

चंद्रमा कन्या राशि।

पर्व: नहीं है।

राहुकालम: प्रातः 9 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 10 मिनट तक।

अग्निवास: पाताल पर।

भद्रावास: पाताल में।

ग्रह गोचर: सूर्य मकर राशि, मंगल मिथुन, बुध कुंभ राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।

SP_Singh AURGURU Editor