आपके सितारेः 11 फरवरी 2025 का राशिफल
11 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 12 फरवरी 2025 का पंचांग भी।
![आपके सितारेः 11 फरवरी 2025 का राशिफल](https://www.aurguru.com/uploads/images/202502/image_870x_67aa3609d75a8.jpg)
मेष:- आज कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से अकारण अनबन हो सकती है। व्यापार में लापरवाही भारी पड़ सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: बृहस्पतिवार की कथा करें।
शुभ व्यापार: चार्टर्ड अकाउंटेट।
वृष:- आज धन ,संपत्ति ,सुख सुविधा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मुलाकात होगी।
शुभ रंग: नीला।
उपाय: बादाम बहते पानी में बहाएं।
शुभ व्यापार: राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय।
मिथुन:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता में कोई बाधा आ सकती है। दांपत्य जीवन में कोई सुखद घटना घट सकती है।
शुभ रंग: हरा।
उपाय: बहते पानी शराब बहाएं।
शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों का व्यापार।
कर्क:- आज कैरियर संबंधी समस्या को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला।
उपाय: भगवान श्री सत्य नारायण की कथा करें अथवा कराएं।
शुभ व्यापार: ज्योतिषी।
सिंह:- आज व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ व्यापार: दांतों की क्लीनिक।
कन्या:- आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं। दूर देश में बसे किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: दस नेत्रहीनों को भोजन कराएं।
शुभ व्यापार: जन संचार।
तुला:- आज कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। भूमि, भवन, वाहन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी।
शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
उपाय: परस्त्री गमन न करें।
शुभ व्यापार: आर्किटेक्ट।
वृश्चिक: आज खेल जगत से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम प्रसंग में सुखद समय व्यतीत होगा।
शुभ रंग: केसरिया।
उपाय: घर की छत पर लकड़ी, ईंधन और चौखट व्यर्थ न रखें।
शुभ व्यापार: फोटोग्राफी।
धनु:- आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सहोदर बहन भाइयों के साथ संबंध सुधरेंगे।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी।
उपाय: रात्रि में दूध न पीएं।
शुभ व्यापार: लेखा परीक्षा।
मकर: आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। कार्य क्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम विवाह की योजना सफल होगी।
शुभ रंग: काला।
उपाय: नेत्रों की औषधि मुफ्त बांटें।
शुभ व्यापार: फैशन की वस्तुओं का व्यापार।
कुंभ:- आज धन, संपत्ति, भोग विलास की वस्तुओं की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ परिजन से व्यापार में सहयोग प्राप्त होगा। पशुओं के क्रय से धन लाभ होगा।
शुभ रंग: मेरून।
उपाय: शराब व मांस का सेवन न करें।
शुभ व्यापार: इत्रशालाएं।
मीन:- आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। अतिरिक्त तनाव न लें। अपने कार्य पर ध्यान दें। सुरक्षा में लगे लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र की पूजा करें।
शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
पंचांगः बुधवार, 12 फरवरी 2025
विक्रम संवत: 2081
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
माघ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: पूर्णिमा सायं 7:22 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।
नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र सायं 7:34 बजे तक, उपरांत मघा नक्षत्र रहेगा।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।
योग: सौभाग्य योग प्रातः 8:06 बजे तक, उपरांत शोभन योग रहेगा।
चंद्रमा कर्क राशि सायं 7:34 बजे तक, तत्पश्चात सिंह रहेगी।
पर्व: गुरु रविदास जयंती,ललिता जयंती, सातदिन महोत्सव (विलासपुर)।
राहुकालम: प्रातः 12 बजकर 34 मिनट से 01 बजकर 56 मिनट तक।
अग्निवास: पृथ्वी पर।
भद्रावास: मृत्युलोक में।
ग्रह गोचर: सूर्य मकर राशि, मंगल मिथुन, बुध मकर राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।