आपके सितारेः 18 फरवरी 2025 का राशिफल
18 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 19 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: हार्डवेयर की शॉप।
आज का उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र की पूजा करें।
वृष:- आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। देव ब्राह्मणों में भक्ति बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होने से व्यापार की स्थिति सुधरेगी।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: फर्नीचर की दुकान।
आज का उपाय: नमक का दान करें।
मिथुन:- आज दिन की शुरुआत के तनाव के साथ होगी। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ संतुलित व्यवहार करें और अकारण वाद विवाद से बचें। वाहन धीमे चलाएं।
आज का शुभ रंग: स्लेटी।
आपके लिए शुभ व्यापार: चार्टर्ड एकाउंटेंट।
आज का उपाय: साबुत मूंग की दाल किसी गरीब को दान करें।
कर्क:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से मन खिन्न होगा। राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र रच कर परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि कम होगी।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।
आज का उपाय: भगवान श्री कृष्ण जी को मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं।
सिंह:- आज रोजगार की तलाश पूरी होगी। कला अभिनय से जुड़े लोगों को जनता से अपार समर्थन एवं प्यार मिलेगा। सत्ता शासन में बैठे उच्च पदस्थ व्यक्ति से घनिष्ठता बढ़ेगी।
आज का शुभ रंग : गहरा लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: बेकरी।
आज का उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।
कन्या:- आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: स्टेशनरी शॉप।
आज का उपाय: पानी वाला नारियल देवी को चढ़ाए।
तुला:- आज कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मुकदमे से छुटकारा मिल सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: एयर कंडीशनर से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: गुलाब के पुष्पों की माला माता लक्ष्मी जी को पहनाएं।
वृश्चिक: आज अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियों का संचार होगा।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: ऊन उद्योग।
आज का उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
धनु:- आज धन संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से कीमती उपहार अथवा धन मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सुखद समय व्यतीत होगा। दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: ट्रेडिंग ।
आज का उपाय: बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें।
मकर: आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: विपणन शोरूम।
आज का उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
कुंभ:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। भूमि, सोना, वस्त्र आदि का लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: होटल व्यवसाय।
आज का उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।
मीन:- आज शराब पीकर वाहन तीव्र गति से न चलाएं। अन्यथा चोट लग सकती है। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: बैंकर।
आज का उपाय: गजेन्द्र मोक्ष पाठ करें।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
19 फरवरी 2025 का पंचांग
विक्रम संवत: 2081
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: षष्ठी तिथि प्रातः 7:32 बजे तक, उपरांत सप्तमी रहेगी।
नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र प्रातः 10:39 बजे तक, उपरांत विशाखा।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।
योग: वृद्धि योग प्रातः10:47 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।
चंद्रमा तुला राशि।
पर्व : कोई नहीं।
राहुकालम: दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक।
अग्निवास: पृथ्वी में।
भद्रावास: पाताल में।
ग्रह गोचर: सूर्य कुम्भ राशि, मंगल मिथुन, बुध कुंभ राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।