लेखिकाओं ने की दिवाली के महत्व पर चर्चा

आगरा। आगरा महानगर लेखिका समिति की नागरी प्रचारिणी सभा में देव दीपावली गोष्ठी में सभी सदस्याओं ने दीपक जलाकर दिवाली की पूजा की। सदस्याओं ने दीपावली के महत्व पर चर्चा भी की।

Oct 18, 2024 - 18:56
 0
लेखिकाओं ने की दिवाली के महत्व पर चर्चा
आगरा महानगर लेखिका समिति की नागरी प्रचारिणी सभा में शुक्रवार को हुई गोष्ठी में उपस्थित पदाधिकारी और सदस्याएं। 

मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू हुआ। सचिव मंजरी टंडन ने सरस्वती वंदना की। समिति की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इसमें समयानुकूल परिवर्तन हुए हैं। संस्थापिका डा. शैलबाला अग्रवाल ने पांच दिवसीय दीपोत्सव के बारे में विस्तार से बताया। डा. शशि गोयल ने व्यंग्यात्मक शैली में कहा कि लक्ष्मी की चाहना सभी करते हैं। संरक्षिका शांति नागर और अन्य सदस्याओं ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। 

इस मौके पर नीता दानी, शशि गुप्ता, सुनीता चौहान, रेनु सचदेवा, अलका चौधरी, संगीता अग्रवाल, बीना पोद्दार, संगीता शर्मा, श्वेता और नीलम गुप्ता आदि की मौजूदगी रही। 

SP_Singh AURGURU Editor