महिलाएं संभालेंगी संगीत, मेंहदी, हल्दी, लगन जैसे कामों की जिम्मेदारी

जनकपुरी में सीता जी के विवाह में किए जाने वाले सभी मंगलकामो की जिम्मेदारी क्षेत्र की महिलाएं ही संभालेंगी. इसके लिए विभन्न समितियों का गठन कर लिया गया है।

Sep 6, 2024 - 19:32
 0  13
महिलाएं संभालेंगी संगीत, मेंहदी, हल्दी, लगन जैसे कामों की जिम्मेदारी


आगरा। जनकपुरी में होने वाले भगवान राम  और सीता के विवाह में सभी मंगल कार्य हर घर में होने वाले विवाह की तरह ही होंगे। जानकी के हल्दी भी लगेगी, मेंहदी की रात भी होगी, संगीत से सजे मंगल गानों की महफिल भी होगी।

इन कार्यों के अलावा लगन से लेकर डोला तक की सभी जिम्मेदारी क्षेत्र की महिलाएं समिति की संरक्षक मधु बघेल के नेतृत्व में संभालेंगी। मधु बघेल के नाम की घोषणा आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने की।  समिति की अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय को बनाया गया है। 
संरक्षक मधु बघेल के निर्देशन में अध्यक्ष विभिन्न मंगलकार्यों के लिए समिति का गठन करेंगी। हर मंगल काम की जिम्मेदारी एक अलग टीम संभालेगी। 
महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल ने बताया कि मिथिलानगरी में प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ चल रहा है। हर दिन उमंग और उत्साह बढ़ रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन गौरव राजावत ने किया। समिति की संयोजक शोभा शिवहरे, सहसंयोजक वर्षा शिप्रा तथा महामंत्री पलक अग्रवाल बनायी गईं। 
इस अवसर पर रानी सुनयना की स्वरूप मंजू वर्मा, नीतू अग्रवाल, मेधावी गर्ग, क्षमा जैन सक्सेना, श्वेता अग्रवाल, आयुषि राजावत, रचना चतुर्वेदी, पूजा भोजवानी आदि उपस्थित थीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow