आगरा में महिला की हत्या, शव टेड़ी बगिया के खाली प्लाट में मिला

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव एक खाली प्लाट में मिला है। 

Mar 3, 2025 - 11:32
Mar 3, 2025 - 14:53
 0
आगरा में महिला की हत्या, शव टेड़ी बगिया के खाली प्लाट में मिला

आज सुबह लोगों ने माता वाली गली के खाली प्लाट में महिला का शव पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसीपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस भी मान रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। 

मृतका की उम्र लगभग 45 साल बताई गई है। उसकी हत्या पहचान प्रताप सिंह की पत्नी गीता के तौर पर हुई है। गीता तीन बच्चों की मां थी, जिसमें वह अपनी बेटी की शादी कर चुकी थी जबकि दो बेटों में एक भूरा लगभग 20 वर्ष का बताया गया है। उसका एक और बेटा है। 

गीता की हत्धाया रदार हथियार से की गई है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया था। एसीपी ने बताया कि थाना ट्रांस यमुना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि गीता का बड़ा बेटा भूरा घर के ही सामने रहने वाले मामा रवि की पत्नी रोशनी यानि अपनी मामी को भगा ले गया था। इसको लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा भी हुआ था। 

पुलिस अब गीता की मौत इस पहलू से भी कर रही है कि कहीं इस घटना का संबंध उसी के भाई रवि से तो नहीं है। इस पहलू से भी जांच हो रही है कि इस हत्याकांड में मृतका का बेटा भूरा और उसकी भाभी रोशनी तो नहीं हैं क्योंकि बेटे भूरा और भाभी रोशनी के अवैध संबंधों का गीता विरोध किया करती थी।  

SP_Singh AURGURU Editor