विद्युत करंट से महिला मृत, युवक बुरी तरह झुलसा

बाह। विद्युत करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

Oct 7, 2024 - 19:19
 0  13
विद्युत करंट से महिला मृत, युवक बुरी तरह झुलसा
चित्राहट के गांव सूरजपुर में करंट से मृत महिला।

थाना चित्राहाट के गांव सूरजनगर में एक घर में लगे कूलर में करेंट आने से एक महिला की मौत हो गई। गांव निवासी जयवीर सिंह की पत्नी उपासना (30 वर्ष) आज सुबह घर का काम करते समय कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। महिला की चीख सुनकर परिवार और आसपास के घरों के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। गांववासी महिला को लेकर सीएचसी बाह पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

करंट लगने की दूसरी घटना बाह कस्बे के खटीक टूला मोहल्ले में हुई, जहां पानी की मोटर लगाते समय 38 वर्षीय अनिल को करंट लग गया। युवक की चीख सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने विद्युत तार हटाकर युवक की जान बचा ली। करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया है। उसका उपचार किया जा रहा है। 

युवक पर जानलेवा हमला

थाना बाह के रघुनाथपुरा में सोमवार को कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। यह हमला रुपयों के लेन-देन के विवाद में किया गया। दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

चोरी के माल सहित दो पकड़े

थाना चित्रहाट के प्रभारी ने रूद्र प्रताप सिंह ने आज दो चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। इन चोरों ने क्षेत्र के भीखावली गांव निवासी राजपति के ट्यूबवेल से लेजम बंडल और अन्य सामान चोरी किया था। चोरी के समान सहित जसवंत नगर जाते समय चोर रोहित और फैजान पुलिस की हाथ लग गए। दोनों जसवंत नगर की काशीराम कॉलोनी के निवासी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor