क्या नायब सिंह सैनी इस्तीफा देंगे?

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल इस्तीफा देकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी कर सकते हैं।

Sep 11, 2024 - 21:35
 0  50
क्या नायब सिंह सैनी इस्तीफा देंगे?

यह कदम उठाना उनकी मजबूरी है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा हो जाएंगी।

दरअसल किसी भी विधानसभा के सत्र में छह माह से अधिक का अंतराल नहीं हो सकता है। हरियाणा विधानसभा का पिछला सत्र 13 मार्च को हुआ था। उसके बाद से कभी सत्र नहीं बुलाया गया। 13 सितंबर को छह माह की अवधि पूरी हो जाएंगी। अब एक दिन के लिए सत्र बुलाना संभव नहीं है, लिहाजा उन्हें इस्तीफा देकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश करनी होगी। इसके लिए अब उनके पास सिर्फ एक दिन का ही समय है। इस्तीफा देकर वह छह महीने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य करते रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow