योगी ने ऐसी क्या खुशी दी कि रालोद गदगद् हो गया

यूपी की योगी सरकार में शामिल रालोद की तीन आयोगों में भागीदारी क्या मिली, आगरा के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ता इतने खुश हैं कि खुले मन से अपने नेता जयंत चौधरी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताना नहीं भूले।

Sep 6, 2024 - 14:34
 0  321
योगी ने ऐसी क्या खुशी दी कि रालोद गदगद् हो गया

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिला आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग और अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग में की गई नियुक्तियों में सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल को भी महत्व दिया गया है। तीनों ही आयोगों में रालोद के कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। रालोद की आगरा इकाई के नेता इससे बहुत खुश हैं और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुले मन से बधाई भी दी है। रालोद के लिए खुशी की बात भी है क्योंकि पार्टी के लोगों को पहली बार यह महसूस हुआ है कि प्रदेश की योगी सरकार में वे भी भागीदार हैं। बता दें कि आयोगों के सदस्यों को भी मंत्री जैसा प्रोटोकाल मिलता है। 

रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अहलावत को उत्तर प्रदेश महिला आयोग में सदस्य बनाया गया है जबकि रामकृष्ण सिंह पटेल को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही नरेंद्र सिंह खजूरी को उत्तर प्रदेश एससी/एस टी आयोग का सदस्य नामित किया गया है। 

प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि इन नियुक्तियों से रालोद के कार्यकर्ता खुश हैं और पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। कप्तान सिंह चाहर के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, प्रदेश महासचिव महेश जाटव, सचिव डा. रूपेश चौधरी, वरिष्ठ नेता चौ. गोपीचंद, चौधरी रामवीर सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर, महानगर अध्यक्ष पं दुर्गेश शुक्ला, पूर्व  प्रदेश सचिव जयपाल सिंह खिरवार, लोचन चौधरी, सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह वर्मा, फौरन सिंह इन्दौलिया, डा. मालती चौधरी, सत्यवीर रावत, डा. खेम सिंह राजपूत, मयंक खिरवार आदि ने कहा है कि तीनों आयोगों में रालोद को मिली जगह स्वागतयोग्य है। रालोद नेताओं ने आगरा की महिला नेत्री बबिता चौहान को यूपी महिला आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी खुशी जताई है। इन नियुक्तियों के लिए राज्यपाल  श्रीमती आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ,  राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मन्त्री जयंत चौधरी के प्रति आभार भी प्रकट किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor