बहू नहीं कार और रुपया चाहिए, प्रताड़ित किया तो दहेज एक्ट में फंसे

आगरा। शादी से पहले युवती और उसके परिजनों ने काफी सपने देखते थे। मां-बाप ने सोचा था कि बेटी को ससुराल में उनसे ज्यादा प्यार मिलेगा तो वहीं बेटी ससुराल में आने के बाद अपने हसीन सपने लिए हुई थी लेकिन ससुराल में उसके साथ ऐसा व्यवहार हुआ कि सारे सपने चकनाचूर हो गए। अब परेशान और प्रताड़ित होकर विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

Sep 27, 2024 - 10:35
Sep 27, 2024 - 10:36
 0  86
बहू नहीं कार और रुपया चाहिए,  प्रताड़ित किया तो दहेज एक्ट में फंसे

मामला थाना महिला थाने का है। ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली पल्लवी गुप्ता ने अपने ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति प्रदीप गुप्ता, जेठ कुलदीप गुप्ता, जेठानी कंचन गुप्ता और सास शीला देवी उनसे दहेज में कार और दो लाख रुपये लेकर आने की मांग कर रहे हैं। 
पल्लवी ने बताया कि उनका विवाह 19 नवंबर 2017 को प्रदीप गुप्ता से हुआ था। शादी में पल्लवी के परिवार ने करीब सात लाख रुपये का दहेज दिया था, जिसमें आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगद शामिल थे। फिर भी, ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए परेशान करना शुरू कर दिया। 31 मार्च 2023 को ससुराल पक्ष ने पल्लवी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और ट्रांस यमुना कॉलोनी के पास छोड़ दिया। बाद में परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद वह वापस ससुराल गई, लेकिन प्रताड़ना नहीं रुकी। 1 जुलाई 2024 को, पल्लवी के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी के साथ फिर से मारपीट हो रही है। 3 जुलाई 2024 को, ससुराल वालों ने फिर से पल्लवी को घर से निकाल दिया और उसकी ढाई साल की बेटी को अपने पास रख लिया। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow