मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, पांच लोगों की मौत

इंफाल। मणिपुर में फिर भीषण हिंसा आज सुबह भड़क गई। आज सुबह हथियारों से लैस कुकी ने मैतेई समुदाय के लोगों पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से कई घंटे तक गोलीबारी होती रही। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।

Sep 7, 2024 - 13:37
 0  2
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, पांच लोगों की मौत

बताया जाता है कि हिंसा की यह घटना दक्षिणी असम से सटे जिरीबाम जिले के सेरौ, मोलजोल, रशीदपुर और नुंगचप्पी गांवों में हुई। गोलीबारी आज सुबह 10 बजे तक होती रही। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

इस इलाके में भी गैर आदिवासी मैतेई और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष काफी बढ़ गया है। सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के बंकरों पर हमला कर पांच बंकर तहस-नहस कर दिए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow