सुबह कांग्रेस ज्वाइन की और शाम को प्रत्याशी बन गईं विनेश फोगाट

चंडीगढ़। आज शुक्रवार की सुबह ही कांग्रेस में शामिल हुई महिला पहलवान दिनेश फोगाट को कांग्रेस ने हरियाणा के चुनाव मैदान में उतार दिया है। विनेश को जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Sep 6, 2024 - 22:48
Sep 6, 2024 - 23:30
 0  96
सुबह कांग्रेस ज्वाइन की और शाम को प्रत्याशी बन गईं विनेश फोगाट

महिला पहलवानों द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान से ही विनेश फोगाट पर यह आरोप लगते रहे कि वे कांग्रेस का मोहरा बनी हुई हैं। ओलंपिक गेम्स मैं भाग लेकर स्वदेश लौटने पर दिनेश फोगाट का स्वागत जुलूस दिल्ली एयरपोर्ट से हरियाणा तक निकला।गया था। उस दौरान विनेश फोगाट के साथ खुली गाड़ी में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे थे। उसी समय से तय हो गया था कि विनेश फोगाट जल्द कांग्रेस ज्वाइन कर चुनाव मैदान में उतरेंगी।

कांग्रेस द्वारा आज हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 31 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। इसी में जुलाना सीट पर विनेश फोगाट को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई है। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कल राहुल गांधी से मिले थे। आज सुबह उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow