आप क्रॉसबो खेल के बारे में कितना जानते हैं ? भारत इसमें विश्व विजेता है, मिलें आगरा के हिना और रजन विज से जिन्होंने भारत में इस खेल को नई पहचान दी है

आगरा। सारी दुनिया में क्रॉसबो खेल में भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद आगरा की विज दंपति स्पेन में चल रही 5 वीं वर्ल्ड रिमफायर चैंपियनशिप में अपनी निशानेबाजी का लोहा मनवा रही है।

Sep 14, 2024 - 21:28
 0  10
आप क्रॉसबो खेल के बारे में कितना जानते हैं ? भारत इसमें विश्व विजेता है, मिलें आगरा के हिना और रजन विज से जिन्होंने भारत में इस खेल को नई पहचान दी है

स्पेन के वेलेनसिया में वर्ल्ड बेंचरेस्ट शूटिंग फेडरेशन द्वारा वर्ल्ड रिमफायर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। चैंपियनशिप में दुनिया भर के विभिन्न देशों से 93 प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे हैं। भारत का प्रतिनिधित्व आगरा के नार्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी हिना और रजत विज कर रहे हैं। रजत और हिना विज इससे पूर्व वर्ल्ड क्रॉसबो चैंपियनशिप में विश्व विजेता बन चुके हैं। विगत वर्ष आगरा में भी उन्होंने वर्ल्ड क्रासबो चैंपियनशिप का आयोजन करवाया था। रजत विज ने बताया कि .22 बेंचरेस्ट शूटिंग स्पोर्ट्स है। निशाना हाथ को एक बैंच पर रखकर बारीकी से लगाना होता है। भारत में ये खेल अभी अधिक लोकप्रिय नहीं है। बेंचरेस्ट चैंपियनशिप में रजत विज ने अभी तक 750 में से 720 स्कोर किया है, वहीं हिना विज का स्कोन 660 है। रजत विज इंडिया क्रॉसबो एंड बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष और हिना विज उपाध्यक्ष हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor