वंदे भारत वाराणसी को हुई रवाना, पीएम ने किया वर्चुअली शुभारंभ, आगरा से रेल राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को आगरा से चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। आगरा में रेल राज्य मंत्री रबनीत सिंह बिट्टू और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। आगरा से टुंडला तक स्कूली बच्चों को ट्रेन में सफर कराया गया।

Sep 16, 2024 - 19:20
 0  47
वंदे भारत वाराणसी को हुई रवाना, पीएम ने किया वर्चुअली शुभारंभ, आगरा से रेल राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

वन्दे भारत एक्सप्रेस शाम 4.15 बजे आगरा कैंट के प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ी की गई। पीएम मोदी द्वारा वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।आगरा में हरी झंडी दिखाने के लिए रेल राज्य मंत्री बिट्टू और केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल पहले से मौजूद थे। पीएम मोदी के बाद दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। स्कूली बच्चों को फ्री में सफर कराया गया। यह ट्रेन आगरा से 7 घंटे 40 मिनट में वाराणसी पहुँच जाएगी। वाराणसी से मध्य रात्रि 12.30 बजे आगरा के लिए रवाना होगी। वंदे भारत सुबह 8 बजे आगरा आ जाएगी। 

भगवा रंग हैं कोच 
आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच भगवा रंग के हैं। हालाँकि इसके संचालन का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। शुक्रवार को संचालन नहीं होगा। 

ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश व रानी पक्षालिका सिंह, भाजपा महामंत्री डॉ. यादवेंद्र शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, पार्षद गौरव शर्मा, उत्तर मध्य रेलवे के जीएम उपेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow