विवि कर्मचारी संघ चुनावः फिर कार दौड़ेगी या किताब खुलेगी ?

विवि कर्मचारी संघ के चुनाव में जनसंपर्क जोरों पर है। कभी एक दूसरे के पैनल में लड़ने वाले इस बार आमने सामने हैं। चुनाव रोचक है। देखना है कि एक बार फिर से अखिलेश चौधरी के हाथ बाजी लगेगी या बाजी फिसलेगी.

Sep 11, 2024 - 15:11
Sep 11, 2024 - 15:12
 0  27
विवि कर्मचारी संघ चुनावः फिर कार दौड़ेगी या किताब खुलेगी ?


आगरा। विवि कर्मचारी संघ के चुनाव में चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। 

चुनाव में पांच पदों को लेकर बीस प्रत्याशी मैदान में है। प्रत्याशी केवल विवि परिसर में ही चुनाव प्रचार नहीं कर रहे वरन सुबह और शाम से लेकर रात तक कर्मचारियों के घरों पर भी जनसंपर्क कर रहे हैं।

चुनाव अधिकारी प्रो. ब्रजेश रावत ने  बताया कि सभी प्रत्याशियों के नामांकन की जांच के बाद उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अखिलेश चौधरी को कार, अनिल कुमार श्रीवास्तव को किताब, ब्रजकिशोर शर्मा को धनुष बाण तथा नवीन कुमार अग्रवाल को बांसुरी चुनाव चिन्ह मिला है। 


उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशु सिंह को त्रिशूल, निखिल शर्मा को जलती हुई मशाल, सतीश कुमार मौर्या को वट वृक्ष एवं सुमित चौधरी को दीवार घड़ी का चिन्ह आवंटित किया गया है। 


महामंत्री पद के प्रत्याशी अरविंद गुप्ता को कलश, ब्रजेश कुमार वर्मा को ताला चाभी, संजय चौहान को उगता सूरज तथा शिवगोविंद सिंह भदौरिया को छाता चिन्ह दिया गया है। 


सहमंत्री पद के लिए कालीचरण यादव को शेर, कुलदीप यादव को हाकी स्टिक, ममता शर्मा को मोरपंख, नीलम शर्मा को गमला तथा सौरभा शर्मा को कलम दवात का चिन्ह मिला है। 

कोषाध्यक्ष पद पर केवल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। मलखान सिंह को कुर्सी, रोहित शर्मा को जलता हुआ दीपक व शशांक सिंह को सितार चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow