हाथरस हादसे पर केंद्रीय मंत्री बघेल ने जताया शोक

हाथरस जिले में शुक्रवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल एक्टिव हो गए थे। वे इस समय बाहर हैं और आगरा लौटते ही मृतकों से मिलने गांव सैमरा जाएंगे।

Sep 7, 2024 - 12:05
Sep 7, 2024 - 12:09
 0  9
हाथरस हादसे पर केंद्रीय मंत्री बघेल ने जताया शोक

आगरा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बीते कल हाथरस जिले में में हुई भीषण सड़क दुर्घटना को बहुत दुखद बताते हुए हाथरस के जिलाधिकारी से 18 घायलों का समुचित उपचार करने का निर्देश दिया है। 

प्रो. बघेल ने बताया कि वे इस समय महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। यहीं उन्हें इस दुखद हादसे की जानकारी मिली। दुर्घटना में मृत और घायल व्यक्ति उनके संसदीय क्षेत्र के गांव सैमरा के हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्पर्क कर मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री की ओर से चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा भी कर दी गई है। 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हादसे के घायलों के समुचित इलाज के लिए उन्होंने हाथरस के डीएम से भी बात की है। 11 गंभीर घायलों को उचित इलाज के लिए अलीगढ़ रैफर किया जा चुका है। प्रो. बघेल ने कहा कि वे महाराष्ट्र से लौटकर सीधे सैमरा जाकर पीड़ित परिवारों से सम्पर्क करेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor