20 साल की गुड़िया ससुराल में फंदे पर लटकी मिली, ससुराल वाले फरार

आगरा। थाना बाह के समोखीपुरा गांव में एक नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायका पक्ष ने दहेज के बाद हत्या का आरोप लगाया है। गांव में पहुंचकर हंगामा भी किया। ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं।

Oct 6, 2024 - 10:46
 0  177
20 साल की गुड़िया ससुराल में फंदे पर लटकी मिली, ससुराल वाले फरार

मृतका 20 वर्षीय बताई गई है और दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जिस घर में बहू बनकर आई थी आज वहीं पर उसकी जीवनलीला समाप्त हो गई। 
विवाहिता के शव को फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की औपचारिकता पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विवाहिता की मौत की वजह अभी तक रहस्यमय है क्योंकि ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग चुके हैं जबकि मायका पक्ष दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही तय होगा कि मौत की वजह क्या है।

मृतका गुड़िया देवी समोखीपुरा के किशन पाल की पत्नी थी। शनिवार को देर रात को गुड़िया का शव ससुराल में एक कमरे के अंदर पंखे पर लटका हुआ देखा गया। यह देख ससुराल वाले घर से भाग निकले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना मायके के लोगों को दी। रात में ही मायके के लोग विवाहिता के ससुराल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। 

पिता ने थाने में आरोपी ससुरालीयों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पिता का कहना है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को निरंतर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले की हत्या और आत्महत्या के पहलू से जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor