आगरा में ट्रैक्ट्रर ट्राली ने टेम्पो में टक्कर मारी, पिता-पुत्र की मौत, नौ घायल
आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के अर्जुनपुरा गांव के पास आज शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। दोनों मृतक रिश्ते में 22 वर्षीय पिता और एक वर्षीय पुत्र हैं। यह हादसा आलू से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली द्वारा टेम्पो में टक्कर मार दिए जाने से हुआ।

सभी मृतक और घायल थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव कुकथरी के निवासी बताए गए हैं। हादसे में विष्णु पुत्र देवेंद्र उम्र लगभग 22 वर्ष व अंशु पुत्र विष्णु (एक वर्ष) की मौत हुई है। नौ अन्य घायल हैं।
अन्य घायलों में भूरा पुत्र महेश 8 साल, नीतू पुत्री महेश 10 साल, चंचल पुत्री देवेंद्र 12 वर्ष, श्रीमती पत्नी देवेंद्र 45 वर्ष, चंचल पुत्री चंद्रभान 13 वर्ष, रीता पत्नी विष्णु 25 वर्ष, सूरज पुत्र होतम पांच वर्ष, लवकुश पुत्र डॉक्टर 6 वर्ष, राधिका पुत्री देवेंद्र उम्र 12 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।