कश्मीर में चुनाव पर सवाल करना पाकिस्तान का पाखंड, भारत का संयुक्त राष्ट्र में करारा जवाब

न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। भारत ने आतंकवाद का पर्याय चुके पाकिस्तान की तरफ से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने और संयुक्त राष्ट्र के मंच से जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को उठाने के लिए पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई। भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की पोल खोलने का काम भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने किया।

Sep 28, 2024 - 12:07
 0  7
कश्मीर में चुनाव पर सवाल करना पाकिस्तान का पाखंड, भारत का संयुक्त राष्ट्र में करारा जवाब

 

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के उत्तर देने के अधिकार के तहत भाविका ने जम्मू और कश्मीर चुनाव पर सवाल उठाने को पाकिस्तान का पाखंड बताया। भाविका ने कहा कि सच्चाई यह है कि पाकिस्तान हमारे क्षेत्र पर लालच भरी नजर रखता है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में चुनावों को बाधित करने के लिए लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल किया है, जो भारत का अभिन्न अंग है।

 

 

भाविका मंगलानंदन एक भारतीय राजनयिक हैं। वे भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। उन्होंने 2015 में सिविल सर्विस परीक्षा पास कर भारतीय विदेश सेवा को चुना था। साल 2024 में भाविका को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। भाविका ने आईआईटी दिल्ली से एनर्जी स्टडी में मास्टर्स की पढ़ाई की है। भाविका फिलहाल आतंकवाद-रोधी एवं साइबर सुरक्षा, प्रथम समिति (निरस्त्रीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा), संयुक्त राष्ट्र महासभा समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
भाविका 2020 में बेलारूस में भी सेकेंड सेक्रेटरी के रूप में काम कर चुकी हैं। भाविका की रिन्यूएबल एनर्जी में रुचि है। लिक्ंडइन प्रोफाइल के अनुसार भाविका प्राइवेट कंपनी में सीनियर इंजीनियर मार्केटिंग के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने टीसीएस में भी असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर के रूप में काम किया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow