पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बावधन में आज एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें दो पायलट और एक इंजीनियर सवार थे। तीनों की मौत हो गई। घटना बावधन में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6.45 बजे हुई।

Oct 2, 2024 - 12:13
 0  22
पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

पुणे की पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलिपैड से उड़ान भरी थी। करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके में हुआ। वहां सुबह के समय घना कोहरा था। क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

पुणे चीफ फायर ऑफिसर देवेन्द्र प्रभाकर पोटफोडे ने बताया कि हेलिकॉप्टर हेरिटेज एविएशन नाम की प्राइवेट कंपनी का था। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दो एम्बुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow