शाहगंज में मकान की छत गिरी

आगरा। शाहगंज के पीएनटी कॉलोनी में सुबह-सुबह हादसा हो गया। मकान की छत गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Sep 10, 2024 - 08:58
 0  14
शाहगंज में मकान की छत गिरी

जानकारी के अनुसार, मकान विनोद कुमार है। वह पत्नी और चार बेटियों के साथ रहते थे। बरसात में उनकी छत टपकने लगी थी। मंगलवार सुबह छह बजे पत्नी रसोईघर में काम कर रही थी। तभी छत से मलबा गिरा तो बेटी अंजलि ने सभी को कमरे से बाहर निकाल दिया। उन्हें लगा कि छत गिरने वाली है। जैसे ही वह लोग बाहर निकले, छत भरभराते हुए गिर गई। उनका सारा सामान टूट गया। विनोद कुमार का कहना है कि प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए, वह बेघर हो गए। घर बनाने के लिए भी अब उन पर पैसे नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow