प्रभारी मंत्री बोले, मैं हलका-पतला प्रभारी मंत्री नहीं हूँ, जो अधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनेगा वह जिले में नहीं रह पाएगा

आगरा। प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि वह कोई हलके-पतले प्रभारी मंत्री नहीं हैं। अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करना ही पड़ेगा, अन्यथा वे जिले बाहर कर दिए जाएंगे।

Sep 17, 2024 - 11:52
Sep 17, 2024 - 11:59
 0  357
प्रभारी मंत्री बोले,    मैं हलका-पतला प्रभारी मंत्री नहीं हूँ, जो अधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनेगा वह जिले में नहीं रह पाएगा

यह बात प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज सुबह सर्किट हाउस पर बीजेपी महानगर के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनेगा, उसको जिले से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि वह हर माह अधिकारियों के संग कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर बैठक करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक करने से पहले वे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बात सुनेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष भानु महाज़न, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, महामंत्री डॉ. यादवेंद्र शर्मा, मनोज गर्ग, रश्मि सिंह, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow