सनी देओल की फिल्म जाट की सफलता में ग्रहों की चाल की भी भूमिका
मुंबई। सनी देओल की 'जाट' जब सिनेमाघरों में नमूदार हुई, तब सिर्फ एक्शन ही नहीं, ग्रहों और अंकों की चाल भी उसके साथ थी। आज (10 अप्रैल) रिलीज़ हुई सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने न सिर्फ एक्शन का नया पैमाना तय किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचा दिया। लेकिन एक फिल्म की सफलता सिर्फ स्क्रिप्ट और एक्टिंग से तय नहीं होती है? इसमें ग्रहों और अंकों का भी बड़ा हाथ होता है। सनी देओल की 'जाट' को सफल बनाने में ग्रहों का भी योगदान है।

'जाट' ने रिलीज़ के पहले ही दिन सभी हिंदी फिल्मों को पछाड़ते हुए शानदार कलेक्शन किया है। यह इस बात का संकेत है कि दर्शकों को यह फिल्म शुरू से ही पसंद आई। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई। अगर हम इस तिथि को जोड़ें 1 + 0 + 0 + 4 + 2 + 0 + 2 + 5 = 14, और 1 + 4 = 5. यानि इसका भाग्यांक 5 बनता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 5 का स्वामी ग्रह बुध है, जो बुद्धि, संवाद और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का प्रतीक है। सनी देओल की छवि दमदार संवाद और जबरदस्त स्क्रीन प्रजेंस के लिए जानी जाती है और यह अंक उनके व्यक्तित्व से मेल खाता है।
10 अप्रैल को बुध की स्थिति भी शुभ परिस्थिति का निर्माण करती है। यह संयोग फिल्म की सफलता के द्वार तक ले जाने में अहम भूमिका निभाता दिख रहा है। बुध का संबंध बिजनेस भी है तो ये फिल्म बिजनेस के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। इंटरनेट पर उपलब्ध कुंडली के अनुसार, 2023 से 2028 तक सनी देओल की कुंडली में विशेष राजयोग सक्रिय है। 'गदर 2' की अपार सफलता के बाद 'जाट' उसी योग के प्रभाव में आई फिल्म है। कुंडली में गुरु की अनुकूल स्थिति और शुक्र की कला से जुड़ी भावनाओं पर पकड़ इस बात को स्पष्ट करती है कि पर्दे पर इस समय सनी देओल के हर साकार को ग्रहों का समर्थन प्राप्त है।
'जाट' शब्द में हिंदी के तीन अक्षर हैं- ज, ट, और आ (स्वर)। इसका कुल अंकीय योग 3 बनता है, जो बृहस्पति (गुरु) का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु ज्ञान, नेतृत्व और सम्मान का कारक है, जो सनी देओल की ऑनस्क्रीन छवि से मेल खाता है। वर्तमान समय में गुरु शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं। शुक्र का संबंध फिल्म और मनोरंजन से है। 13 अप्रैल से ये फिल्म बड़ी सफलता की तरफ अग्रसर होती दिख रही है क्योंकि इस दिन मीन राशि में शुक्र मार्गी हो रहे हैं।
जाट' एक विशुद्ध मसाला फिल्म है जिसे साउथ के मेकर्स ने बनाया, लेकिन उसमें सनी देओल, रणदीप हुडा और विनीत कुमार सिंह को जिस तरह से कास्ट किया गया है। वह दर्शकों को कन्विंस करता है। इस फिल्म को हिंदी भाषी दर्शकों का तो प्यार मिलेगा साथ ही बाहर भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है।