24 अक्टूबर को होगा द इंडिया क्लासी कॉट्योर शो, टीवी एक्ट्रेस चार्वी श्राफ होंगी सेलिब्रेटी गेस्ट

आगरा। भारतीय संस्कृति और सभ्यता में फैशन की कमी नहीं है। भारत के हर राज्य और त्योहार अपने आप में फैशन को नये आयाम प्रदान करते हैं। भारतीय पहनावे की सादगी और सरलता भी फैशन की दुनिया की पहचान हो सकती है इसका प्रमाण देगा द इंडिया क्लासी कॉट्योर शो।

Oct 17, 2024 - 19:53
 0  16
24 अक्टूबर को होगा द इंडिया क्लासी कॉट्योर शो, टीवी एक्ट्रेस चार्वी श्राफ होंगी सेलिब्रेटी गेस्ट
फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्वेस ग्रांड में आयोजित आडिशन में द इंडियन क्लासी कॉट्योर शो का पोस्टर विमोचन करते आयोजक पीएस गीत, रॉबिन शर्मा, शिशिर श्रीवास्तव, लव अग्रवाल आदि।

गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्वेस ग्रांड में ग्रूम एंड ग्लैम द्वारा आयोजित द इंडिया क्लासी कॉट्योर शो के आडिशन हुए। साथ ही पोस्टर विमोचन के माध्यम से शो से संबंधित जानकारी साझा की गयी। 

आयोजक पीएस गीत एवं रॉबिन शर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर को विजय नगर स्थित स्पोर्ट बज में द इंडिया क्लासी कॉट्योर शो का आयोजन किया जाएगा। शो का मुख्य आकर्षण सेलिब्रेटी गेस्ट टीवी एक्ट्रेस चार्वी श्राफ होंगी। 

उन्होंने बताया कि द इंडिया क्लासी कॉट्योर शो का मुख्य उद्देश्य फैशन जगत के लिए फैली भ्रांतियों को दूर करना है। समाज में धारणा है कि फैशन या माडलिंग का अर्थ है छोटे कपड़े, जबकि ये एक मिथ्या है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को फैशन प्लेटफार्म पर सादगी के साथ शो में प्रस्तुत किया जाएगा। 

शो से पूर्व सैंकड़ों मॉडल्स का आडिशन लिया गया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर शिशिर श्रीवास्तव, दीपक विजल, लव अग्रवाल, तुषार खन्ना, राहुल जयकर, अनुष्का चौहान, अमन, आयुष, देविका, राजेशा, बिंदु राज, कीर्ति चौहान आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor