बंगाल से अगवा की गई लड़की करबला के एक घर में मिली

आगरा। बंगाल से अगवा कर आगरा में रखी गई एक नाबालिग लड़की को न्यू आगरा के करबला में एक घर से बरामद कर लिया गया।

Mar 18, 2025 - 10:28
 0
बंगाल से अगवा की गई लड़की करबला के एक घर में मिली

बंगाल पुलिस ने न्यू आगरा पुलिस के सहयोग से इस ऒपरेशन को अंजाम दिया। 

बंगाल के हावड़ा जनपद की श्यामपुर थाने की पुलिस इस लड़की की तलाश में आगरा पहुंची थी। अरमान खान नाम का लड़का वहां से एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर आगरा में शरण पाए हुआ था। अरमान की लोकेशन के आधार पर बंगाल पुलिस यहां पहुंची और न्यू आगरा पुलिस ने सम्पर्क साधा। 

रात में बंगाल पुलिस के साथ न्यू आगरा पुलिस ने करबला में दबिश दी और किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी अरमान भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने बताया कि लड़की को अगवा करने के बाद अरमान आगरा के करबला में अपने रिश्तेदार के यहां पनाह पाए हुआ था।