अग्रवन के सामने बल्केश्वर महादेव का प्रवेश द्वार बनेगा

आगरा। अग्रवन के सामने श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर का भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा पार्षद मुरारी लाल गोयल को इस बारे में आश्वस्त किया है।

Mar 6, 2025 - 21:35
 0
अग्रवन के सामने बल्केश्वर महादेव का प्रवेश द्वार बनेगा
नगर विकास मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन देते पार्षद मुरारी लाल गोयल।

-पार्षद मुरारी लाल गोयल की मांग पर नगर विकास मंत्री ने किया आश्वस्त

योगी सरकार ‌द्वारा प्रदेश में धार्मिक स्थलों के जीर्णो‌द्धार और सौंदर्यीकरण के अभियान के तहत पार्षद मुरारी लाल गोयल ने नगर विकास मंत्री से यह मांग की। नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात के दौरान पार्षद ने अनुरोध किया कि बल्केश्वर में अग्रवन के सामने श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर का प्रवेश द्वार बनाया जाए। उन्होंने नगर विकास मंत्री को अवगत कराया कि बल्केश्वर महादेव मंदिर शहर के प्राचीन शिवालयों में से एक है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। इस प्राचीन शिवालय का मुख्य मार्ग अग्रवन, बल्केश्वर मार्ग से शुरू होता है, इसलिए अग्रवन के सामने ही प्रवेश द्वार बनाया जाए। 

नगर विकास मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार प्रवेश द्वार का निर्माण कराएगी।।