गाय से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा रिपोर्ट होते ही फरार

आगरा। कुछ दरिंदे ऐसे भी होते हैं जिनकी करतूत के बारे में जानकर एक तरफ गुस्सा आता है तो हैरानी भी होती है समाज में इस तरह के दरिंदे भी मौजूद हैं।

Sep 27, 2024 - 18:07
 0  195
गाय से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा रिपोर्ट होते ही फरार

ऐसा ही एक दरिंदा नारायच में हैं। एक बेजुबान गाय से दुष्कर्म करने वाला यह दरिंदा पुलिस में मुकदमा दर्ज होते ही फरार हो गया है।

मामला थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी के नरायच बघेल मार्केट इलाके का है। यहां की रहने वाली पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

नरायच बघेल मार्केट की रहने वाली कलावती पत्नी राजेंद्र सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया लगाया है कि 25 सितंबर 2024 को दोपहर एक बजे उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाला दिनेश निवासी जमुनी का नगला, उसकी गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

कलावती को देख दुष्कर्मी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने तुरंत ही केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow