आगरा में यहां विराजेंगे सबसे विशाल गणपति जी, क्रेन से पहुंचेगे पंडाल, दर्शन को रहें तैयार

आगरा। देश भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। आगरा भी इससे इससे अछूता नहीं है। गणेश चतुर्थी के मौके पर कमला नगर और बल्केश्वर के कुछ नागरिक सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा और पंडाल सजाने में व्यस्त हैं।

Sep 5, 2024 - 16:45
 0  122
आगरा में यहां विराजेंगे सबसे विशाल गणपति जी, क्रेन से पहुंचेगे पंडाल, दर्शन को रहें तैयार

25 फीट ऊंची, 6700 किलो वजनी मूर्ति
कमला नगर-बल्केश्वर के राजा का 17वाँ विशाल गणेश महोत्सव शनिवार को गणेश चौक (छोटे गुरूद्वारे के पास), कमला नगर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पोला भाई ग्रुप द्वारा आरंभ होगा। पोला भाई ने बताया कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गणपति जी की प्रतिमा को स्थापित किया है। जो लगभग 6700 किलोग्राम वजनी तथा लम्बाई 25 फुट है।

कलकत्ता और नासिक के कलाकारों ने की तैयार
प्रतिमा को कलकत्ता व नासिक के कारीगरों के द्वारा लगातार दो माह की मेहनत से तैयार किया गया है। मीडिया प्रभारी राजा शर्मा ने बताया कि मूर्ति की खास बात यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है, इसके निर्माण में सभी प्राकृतिक सामग्रियों (मिट्टी, गोबर, जौ, हल्दी एवं पूजन सामग्री) आदि का उपयोग किया गया है जिससे गणपति जी की प्रतिमा हमारी जीवन दायिनी यमुना नदी को भी कोई नुकसान नहीं पहुचाएगी। 
11 दिनों तक चलेगा महोत्सव
गणेश जी की प्रतिमा क्रेन द्वारा गणपति जी के पंडाल में रविवार को स्थापित की जाएगी। कृष्णा पंडित जी व आचार्य सचिन दीक्षित जी ने बताया कि ग्यारह दिनों तक प्रतिदिन 3 बार (सुबह 5ः00 बजे मंगला आरती, सुबह 9ः00 बजे आरती व रात्रि 9ः00 बजे) आरती होगी, जिसमें सम्पूर्ण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में आशू जैन, प्रदीप अग्रवाल (पार्षद), राममोहन शर्मा, पंकज अग्रवाल (पार्षद), कंचन बंसल (पार्षद), पूजा बंसल (पार्षद), मुरारी लाल गोयल (पार्षद), अरविन्द उपाध्याय, पप्पू भाई, मन्जीत सिंह, इन्दर डावर, कुन्दनिका शर्मा, डाॅ॰ सुभाष अरोड़ा, रविन्द्र महेन्दू्र, महेश निषाद, पवन अग्रवाल (टैण्ट वाले), टिंकू निगम, राकेश, हरीशंकर, रितेश बंसल, हेमन्त प्रजापति, एस.डी. पंडित, हनी पंडित, रिशू चैपड़ा, रवि शर्मा, मुकेश शर्मा ,जीवन जैन, अनिल चौहान, डॉ डीपी अग्रवाल मुकेश गुप्ता, पूजा जैन एवं प्रवीन लवानियाँ आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor