घर से भागे 16 वर्षीय किशोर ने संत बनने की ठानी, पुलिस ने 48 घंटे में ढूंढ निकाला

आगरा। आगरा से एक 16 वर्षीय किशोर बिना किसी को बताए घर छोड़कर मथुरा पहुंच गया। घरवालों के अनुसार वह अक्सर अपने मोबाइल में व्यस्त रहता था और धार्मिक प्रवचनों में गहरी रुचि लेने लगा था।

Oct 11, 2024 - 22:09
Oct 11, 2024 - 22:10
 0  95
घर से भागे 16 वर्षीय किशोर ने संत बनने की ठानी, पुलिस ने 48 घंटे में ढूंढ निकाला

परिजनों के मुताबिक़ वह स्वामी प्रेमानंद महाराज के वीडियो और रील्स देखकर अत्यधिक प्रभावित हो गया था। इन वीडियो का उस पर ऐसा असर पड़ा कि उसने संत बनने का निर्णय ले लिया।

बिना बताए घर छोड़कर भागा

9 अक्टूबर की सुबह 4 बजे आगरा के कोतवाली निवासी यह बच्चा बिना किसी को सूचित किए घर से निकल गया। जब परिजनों ने सुबह उठकर देखा तो वह घर में नहीं था। पहले उसे रिश्तेदारी और आस-पड़ोस में ढूंढा गया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने पुलिस की सहायता ली।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

पुलिस ने तुरंत उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया और पता चला कि वह मथुरा पहुंच चुका था। पुलिस परिजनों को लेकर वृंदावन पहुँची और संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से उसे ढूंढ निकाला। 

बच्चा आश्रम में स्वामी प्रेमानंद महाराज से दो बार मिल चुका था और वहां दीक्षा लेने के उद्देश्य से गया था।

मुझे प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेनी है

बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह मथुरा में स्वामी प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर राधा रानी की सेवा करना चाहता था। इतना ही नहीं थाने में बैठकर भी वह प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता रहा।

परिजनों के लिए यह पल भावनात्मक रूप से भारी था। मां ने बेटे को गले लगाया और घर वापस लाने के बाद पुलिस का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow