कचौरा घाट पुल से यमुना में कूदा किशोर, नहीं मिला शव

teenager jumped into Yamuna from kachora ghat bridge body not found

Oct 6, 2024 - 22:06
 0  40
कचौरा घाट पुल से यमुना में कूदा किशोर, नहीं मिला शव
कचोरा घाट पुल से यमुना में किशोर के कूदने के बाद घाट पर मौजूद लोग।

सूचना पर पहुंची इटावा और आगरा दोनों जिलों के थानों की बॉर्डर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान चलाया, मगर देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

कचोरा घाट स्थित यमुना नदी पुल आगरा और इटावा जिला के बॉर्डर पर स्थित है। पुल से दोनों जिलों की सीमाएं जुड़ती हैं। रविवार को इटावा के बलरई क्षेत्र में स्थित कीरतपुर गांव की तरफ से एक 15 वर्षीय किशोर पैदल चलकर आया और बीच यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। जिससे राहगीर और ग्रामीणों में यह देख खलबली मच गई। 

किशोर को नदी में कूदता देख लोगों ने तत्काल इटावा क्षेत्र के बलरई थाने और चित्राहाट थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिलों के बॉर्डर का मामला होने के कारण दोनों थानों के थाना प्रभारी और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को नदी में खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।  

देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। थाना प्रभारी चित्राहाट ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी रिंकू यादव निवासी गांव करनपुरा थाना खेड़ा राठौर ने बताया कि कूदने वाले किशोर की उम्र क़रीब  15-16 वर्ष होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor