किशोरी और युवक ने खाया जहर, किशोरी की मौत

किरावली। किरावली के सरसा गांव में एक युवक और किशोरी ने जहर खा लिया। किशोरी की मौत हो गई तो युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दोनों के परिनजों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन भी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है।

Sep 19, 2024 - 22:09
 0  151
किशोरी और युवक ने खाया जहर, किशोरी की मौत

किरावली थाना क्षेत्र के  गांव सरसा को जाने वाली नहर के पास एक युवक और किशोरी बेहोशी की अवस्था में पडे़ होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को अस्पताल लेकर गई। जहां किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया  और युवक का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। 
पुलिस ने बताया कि किशोरी की उम्र क़रीब 17 वर्ष है। वह सरसा गांव की रहने वाली है। परिजनों को जानकारी दी गई तो वह अस्पताल पहुंच गए। लड़के के परिजन भी पहुंच गए थे। दोनों के परिजनों को बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता लगा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow