युवतियों को छेड़ना पड़ा भारी, खाई जेल की हवा

आगरा। दो मनचलों को राह चलती युवतियों को देखकर अश्लील फब्तियां कसना और गाना गाना भारी पड़ गया। पुलिस ने उनको पकड़ लिया तो गिड़गिड़ाने लगे किंतु पुलिस ने एक न सुनी। मनचलों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Sep 6, 2024 - 12:17
 0  17
युवतियों को छेड़ना पड़ा भारी, खाई जेल की हवा

घटना गुरुवार शाम की है। थाना सिकंदरा की चौकी पदम प्राइड के प्रभारी लालजी सरोज सड़क पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ दूरी पर एक बाइक पर  सवार दो युवक राह चलती लड़कियों को देखकर उन्हें छेड़ रहे हैं। उनके करीब बाइक ले जाकर गाना गा रहे हैं। 
चौकी प्रभारी ने पुलिसकर्मी भेजकर दोनों युवकों को पकड़वा लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों युवक गिड़गिड़ाने लगे तथा माफी मांगने लगे। पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम मदनगोपाल पुत्र पप्पू सक्सेना तथा जतिन पुत्र कमल माहौर बताया। दोनों ही युवक सुभाषपुरम बोदला के निवासी थे। 
चौकी प्रभारी ने उनकी एक न सुनी तथा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow