स्कूल में छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाता था शिक्षक, गिरफ्तार

मैनपुरी। मैनपुरी जिले के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने गुरू-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया। शिक्षक छात्राओं को गंदे तरीके से छूता है। छात्राओं को आरोप है कि जब वह लघुशंका के लिए जाती हैं तो वह पीछे आकर तांक झांक करता है। वह इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से भी कर चुकी हैं लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा। आज स्कूल में परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसके गिरफ्तार कर लिया।

Sep 2, 2024 - 22:09
 0  139
स्कूल में छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाता था शिक्षक, गिरफ्तार

मामला थाना औंछा का है। यहां पूर्व माध्यमिक स्कूल में नरेंद्र यादव नाम का शिक्षक है। सोमवार को आज सुबह यहां हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षक नरेंद्र उन्हें गंदी तरीके से छूते हैं। वह अपने मोबाइल में अश्लील फिल्मों को दिखाने लगते हैं। इस बात की शिकायत उन्होंने एक मैडम से की थी। मैडम ने प्रिंसिपल को भी बताया था लेकिन मामला आया गया कर दिया। इसे आरोपी शिक्षक के हौसले बुलंद हो गए और उसकी हरकतों में इजाफा हो गया। तीन साल से परेशान छात्राओं को हौसला जबाव दे गया तो उन्होंने परिजनों से शिकायत की। परिजनों ने आज सुबह हंगामा कर दिया। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गये। पुलिस को सूचना दी गई तो थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस को कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया टीचर नरेंद्र यादव उनके निजी अंगों पर बार बार हाथ लगाते रहते हैं। यह बात सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने स्कूल में तैनात महिला शिक्षक से भी पुष्टि की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि नरेंद्र बच्चियों के साथ गंदी हरकत कर रहे थे। उन्होंने खुद ही जानकारी प्रिंसिपल को दी थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow